Cricket World News: IPL 2024 से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मई 17 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)

1) IPL Qualification Scenario: SRH का मैच रद्द होने के बाद CSK और RCB कौन करेगा क्वालीफाई? पढिए प्लेऑफ का पूरा गणित

IPL Qualification Scenario after SRH vs GT match got abandoned: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस बेहद कड़ी हो गई है। टूर्नामेंट का 66वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया है और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024: गौतम गंभीर कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करने की कोशिश कर रहा है, उसे सीरियस…,पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस हफ्ते की शुरुआत में उस समय सुर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दो पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स और केविन पीटरसन की यह कहकर आलोचना की थी कि इन दोनों का भी बतौर कप्तान रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। दरअसल, डी विलियर्स और पीटरसन ने हाल ही में आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तान की खूब आलोचना की थी।

3) फिन एलन और डेवॉन कॉनवे की चोट को लेकर गैरी स्टीड ने दिया बड़ा अपडेट, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले….

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड का मानना है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उनकी टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है। न्यूजीलैंड के दो शानदार बल्लेबाज फिन एलन और Devon Conway अब पहले से काफी बेहतर है। यह दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोटिल थे लेकिन अब दोनों ही पहले से ज्यादा फिट है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) आंध्रा प्रीमियर लीग ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी की खुशी देखने लायक थी, देखें वीडियो

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी आंखे नम हैं। बता दें कि नीतीश आंध्रा प्रीमियर लीग (APL) के ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2024: डिज्नी स्टार ने पहले 59 मैचों में व्यूअरशिप के मामले में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2024 के आधिकारिक टीवी ब्राॅडकास्टर डिज्नी स्टार (Disney Star) ने व्यूअरशिप के मामले में एक नया मुकाम हासिल किया है। बता दें कि पहले 59 मैचों में डिज्नी स्टार को कुल 52 करोड़ दर्शकों की व्यूअरशिप मिली है। डिज्नी स्टार की यह वृद्धि पिछले साल की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा है, तो वहीं जब से साल 2022 में 2 और टीमें बढ़ी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2024: आरसीबी बनाम सीएसके मैच की टिकट खरीदने के चक्कर में एक फैन के साथ हुई 3 लाख धोखाधड़ी, पढ़ें पूरी खबर

आईपीएल के जारी सीजन की प्लेऑफ की रेस काफी ज्यादा रोमांचक हो चुकी है। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स पहली दो टीमें हैं जिन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। तो वहीं बचे हुए दो जगहों के लिए कई टीमों के बीच जंग जारी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “मैं विराट भैया के हर नेट सेशन को देखता हूं और…” रजत पाटीदार ने विराट कोहली की प्रशंसा में कह दी ये बड़ी बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने अपने शानदार बल्लेबाजी के पीछे की वजह का खुलासा किया है। रजत पाटीदार ने कहा है कि वह विराट कोहली के सभी नेट सेशन देखते हैं ताकि उनकी बल्लेबाजी से वह अनुभव प्रदान कर सकें। पाटीदार ने मौजूदा आईपीएल 2024 सीजन में धीमी शुरुआत की थी, लेकिन आरसीबी के अभियान के दूसरे भाग में धमाकेदार फॉर्म में लौट आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) देर रात घर पर चली गोली और…सचिन तेंदुलकर के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात एक SRPF (State Reserve Police Force) के एक जवान ने बुधवार `5 मई को महाराष्ट्र के जलगांव में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें की इस जवान को मुंबई के बांद्रा स्थित सचिन तेंदुलकर के आवास पर सुरक्षा के तौर पर नियुक्त किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

9) IPL 2024: टॉप 5 गेंदबाज जिन्होंने इस साल डेथ ओवर्स में सबसे बेस्ट इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की

IPL 2024: टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का गेम बोला जाता है लेकिन इस फॉर्मेट में गेंदबाजों ने जिस तरह की बॉलिंग की है वह काबिले तारीफ है। टी20 जैसे फास्ट फॉर्मेट में जब बल्लेबाज हावी रहते हैं तो कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जो उन्हें बांध कर रखते हैं। इस आर्टिकल में हम इस आईपीएल 2024 के 5 गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने कम से कम 10 ओवर फेंके हैं और 17-20 यानि 4 ओवरों में सबसे किफायती गेंदबाजी की है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) आप कोई नौसिखिया नहीं है… टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज खिलाड़ी ने संजू सैमसन के लिए ये क्या बोल दिया

संजू सैमसन (Sanju Samson) पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। वह 2023 में भारत की T20I टीम में शामिल हुए और उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया। सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला T20I शतक बनाया। अपने इसी परफॉर्मेंस को उन्होंने आईपीएल 2024 में भी बरकरार रखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp