17 मई - आज की टॉप खबरों पर डालिए एक नजर जिन्होंने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

17 मई – आज की टॉप खबरों पर डालिए एक नजर जिन्होंने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी

क्या इंग्लैंड करने जा रहा है एशिया कप 2023 की मेजबानी?

Gautam Gambhir, Smith-Archer and Krunal Pandya.(Image Source: BCCI-IPL/Getty Images)
Gautam Gambhir, Smith-Archer and Krunal Pandya.(Image Source: BCCI-IPL/Getty Images)

1. मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी मैच विनिंग स्पेल को अपने पिता को समर्पित किया

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 गेंदों में 11 रनों का सफलतापूर्वक बचाव कर अपनी टीम को जारी आईपीएल 2023 के 63वें मैच में पांच रनों की जीत दर्ज करने में मदद की। 24 वर्षीय क्रिकेटर ने MI पर LSG की जीत के बाद अंतिम ओवर में अपना मैच विनिंग प्रदर्शन अपने बीमार पिता को समर्पित किया।

2. स्टीव स्मिथ ने जोफ्रा आर्चर से संबधित ट्वीट पर किया पलटवार

जोफ्रा आर्चर कोहनी में चोट के कारण आगामी एशेज 2023 से बाहर हो गए हैं, जिसे लेकर CODE CRICKET ने ट्वीट किया कि यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बड़ी रहत की खबर है, क्योंकि चार साल पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने उन्हें दहशत में रखा था। जिस ट्वीट पर पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस से उन्हें याद दिलाने के लिए कहा कि जोफ्रा आर्चर ने उन्हें कब आउट किया था।

3. IPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए क्रुणाल पांड्या

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 42 गेंदों में 49* रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया, क्योंकि वह ऐंठन से जूझ रहे थे, जिसके कारण वह अच्छी तरह से दौड़ नहीं पा रहे थे। जब क्रुणाल पांड्या ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, कैमरे पर वह थोड़ा लंगड़ाते हुए नजर आए, जिसने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि LSG के कप्तान चोटिल है या फिर मैच के लिए उनकी कोई रणनीति।

4. अब अपना गर्व बचाने के लिए खेलना है: अजीत आगरकर

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक कोच अजीत आगरकर ने कहा कि अब इस आईपीएल 2023 में उनका गर्व दांव पर लगा है, और उन्हें अभी भी चार अंकों के लिए जंग लड़ना है। आगरकर ने आगे कहा DC अपने अगले दो मैचों में, PBKS और CSK के खिलाफ अपनी अप्रोच नहीं बदलेंगे और आईपीएल 2023 की अंक तालिका में जितना संभव हो सके उतना ऊपर अपना सीजन खत्म करने की कोशिश करेंगे।

5. गौतम गंभीर ने ‘भस्मासुर’ कहने पर पंजाब केसरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने हिंदी अखबार पंजाब केसरी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है, और साथ ही 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है।  पंजाब केसरी में छपी एक रिपोर्ट में गंभीर की तुलना पौराणिक राक्षस ‘भस्मासुर’ से की गई थी।

6. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने CPL 2023 से पहले फिल सिमंस को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के इतिहास की सबसे सफल टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने आगामी CPL 2023 से पहले फिल सिमंस को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वेस्टइंडीज के पूर्व मुख्य कोच चार बार की CPL चैंपियन टीम TKR के मुख्य कोच के रूप में अभिषेक नायर की जगह लेंगे।

7. डर्बीशायर फाल्कन्स ने जमान खान को वाइटैलिटी टी-20 ब्लास्ट 2023 के लिए साइन किया

डर्बीशायर ने आगामी विटैलिटी टी-20 ब्लास्ट 2023 के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जमान खान को साइन किया है। डर्बीशायर क्रिकेट के प्रमुख मिकी आर्थर ने जमान खान को “पाकिस्तान के सबसे प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाजों में से एक” बताया।

8. जेम्स एंडरसन ने एशेज 2023 से पहले अपनी चोट को लेकर अहम अपडेट दी

इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आयरलैंड खिलाफ एकमात्र टेस्ट और एशेज 2023 से पहले अपनी चोट पर अपडेट शेयर की है। महान तेज गेंदबाज ने कहा वह ग्रोइन में हल्के खिंचाव को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि यह लो-ग्रेड स्तर पर है, और वह कुछ हफ्तों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

9. इंग्लैंड में एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर सलमान बट ने दिया चौंकाने वाला सुझाव

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा कि इंग्लैंड में एशिया कप 2023 का आयोजन करने का कोई मतलब नहीं बनता है, और अगर एशियाई टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जाना है, तो फिर इस इवेंट में जोस बटलर की अगुआई वाली टीम को शामिल करके इसे यूरो-एशिया कप बना सकते हैं।

10. केविन पीटरसन ने वर्ल्ड कप चयन के लिए यशस्वी जायसवाल को लेकर कही बड़ी बात

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि यशस्वी जायसवाल के जारी आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म को देखते हुए वह निश्चित रूप से भारत की 50 ओवर के वर्ल्ड कप टीम में फिट हो सकते हैं।

close whatsapp