Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मई 21- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन सभी घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Warner, Dhoni-Pandya and Afridi. (Image Source: DC/BCCI-IPL/YouTube)
Warner, Dhoni-Pandya and Afridi. (Image Source: DC/BCCI-IPL/YouTube)

1. आईपीएल 2023: CSK के प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद धोनी की ‘अगले साल और मजबूती से वापसी करेंगे’ टिप्पणी हुई वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने पिछले आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद मजबूत वापसी का वादा किया था, और महान क्रिकेटर ने इस सीजन में अपना वादा पूरा किया। धोनी ने आईपीएल 2023 में CSK की बेहद शानदार कप्तानी की, और चार बार की चैंपियन टीम को प्लेऑफ में ले गए। CSK ने लीग स्टेज टॉप-2 टीम के रूप में फिनिश किया। अब CSK का सामना क्वालीफ़ायर 1 में गुजरात टाइटंस से 23 मई को है।

2. आईपीएल 2023 के क्वालीफ़ायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस होंगे आमने-सामने

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 77 रनों से मात देकर आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में अपनी जगह बना ली है। अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 23 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से क्वालीफायर 1 में भिड़ेंगे।

3. आयरलैंड टेस्ट के लिए CSK कैंप छोड़ इंग्लैंड के लिए रवाना हुए बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का कैंप छोड़ दिया है, और वह आयरलैंड के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट के लिए UK रवाना हो गए हैं। उन्होंने जारी आईपीएल 2023 में केवल दो मैच खेले और केवल 15 रन बनाए।

4. ये क्या, BCCI को थप्पड़ मारने की बात कर रहे हैं शाहिद अफरीदी!

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी चाहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ सभी मुद्दों को सुलझाए और राष्ट्रीय टीम को भारत भेजे, ताकि बाबर आजम और उनकी टीम कड़ा मुकाबला कर सकें और आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जीत सकें। शाहिद अफरीदी का मानना हैं कि पाकिस्तान की वनडे वर्ल्ड 2023 में जीत BCCI को सबसे बड़ा तमाचा होगा।

5. अगर DC ने मुझे बीच सीजन में कप्तानी दी होती, तो मैं इसे ठुकरा देता: अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के उपकप्तान अक्षर पटेल ने साफ तौर पर कहा है कि अगर फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2023 के बीच में कप्तानी की पेशकश की होती तो वह इसे ठुकरा देते, क्योंकि वह ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे।

6. जब रिकी पोंटिंग के साथ प्रैंक करना डेविड वार्नर को पड़ गया था भारी!

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि कैसे उन्होंने उनके पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ प्रैंक कर मुसीबत मोल ले ली थी, और उनकी शरारत के लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता था।

7. मिचेल स्टार्क ने बैजबॉल की लाइफ पर सवाल उठाए

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सवाल किया कि अगर इंग्लैंड आगामी एशेज 2023 के किसी भी मैच में 50/5 है, तो क्या वे तब भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर भारी पड़ेंगे, या फिर अपनी आक्रामक अप्रोच जारी रखेंगे?

8. डेविड वार्नर ने स्लेजिंग को लेकर अपने बयान में विराट कोहली को भी घसीटा और कर दिया चौंकाने वाला दावा

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने दावा किया कि जब उनका प्रतिद्वंद्वी उन्हें स्लेज करता है, तो यह उन्हें और विराट कोहली को मैदान में उनकी कमर तोड़ने के लिए प्रेरित करता है, और उनके सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट को बाहर लता है।

9. CSK के कप्तान एमएस धोनी को अपने फैन से मिला बेहद शानदार तोहफा, जिसे देख सभी हुए हैरान

एक क्रिकेट फैन ने भारत के महान क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) का एक मिनिएचर मॉडल उपहार में दिया। इस मॉडल की पेचीदगियों और डिटेल ने धोनी के साथ-साथ सभी को चकित कर दिया है।

10. आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2 टिकटों की डिटेल

आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, और फैंस पेटीएम इनसाइडर के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं, जिसकी कीमत 800 से लेकर 10,000 रूपये है। आप पेटीएम इनसाइडर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर को अहमदाबाद के रूप में चुन सकते हैं, और फिर ‘टाटा आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2’ की सर्च कर सकते हैं, जिसके बाद अपनी पसंद की टिकट पर ‘अभी खरीदें’ पर क्लिक कर सकते हैं। बुकिंग की पुष्टि आपके फोन नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।

close whatsapp