IPL 2025 मेगा नीलामी से पहले Glenn Maxwell ने छोड़ी RCB टीम, जानें क्यों हुए अलग?
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है।
अद्यतन - Jul 30, 2024 3:19 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) के आगामी सीजन से पहले एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आरसीबी (RCB) से बाहर होने के संकेत दे दिए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 2025 आईपीएल (IPL 2025) के लिए मेगा नीलामी (Mega Auction) से पहले इंस्टाग्राम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। इसके कई कारण हो सकते हैं और इसमें से एक कारण यह है कि कुछ सूत्रों के मुताबिक आरसीबी मैक्सवेल को रिटेन नहीं करना चाहती थी। शायद इसकी जानकारी मैक्सवेल को हो गई थी और इसलिए उन्होंने RCB को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
RCB के साथ ग्लेन मैक्सवेल का सफर
आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को 2021 की नीलामी में 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ी थे। ग्लेन मैक्सवेल 2023 सीजन में शानदार फॉर्म में थे और उस समय उन्होंने 14 पारियों में 400 रन बनाए थे। लेकिन आईपीएल 2024 का सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गुजरा। इस सीजन की 10 पारियों में वह सिर्फ 52 रन ही बना सके थे।
टी20 लीग की प्रकृति और टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी अक्सर कड़े फैसले लेते हैं। इस प्रकार, अगर RCB युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की ओर देख रहा है तो, वह बड़ी राशि जुटाने के लिए ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करने का फैसला कर सकता है।
🚨 Glenn Maxwell Unfollowed #RCB on Instagram #IPL2025 #CricketTwitter pic.twitter.com/8EFfex3165
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) July 29, 2024
बदला जा सकता है RCB का कप्तान
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि मैक्सवेल ही नहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाफ डु प्लेसिस को हटाकर नया कप्तान ला सकती है। खबर है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़कर नीलामी में आएंगे या फिर ट्रेड के जरिए उन्हें RCB टीम में शामिल करेगा और साथ ही उन्हें कप्तानी सौंपी जाएगी।