अचानक बड़े Spiritual हो गए हैं Mayank Agarwal, निकल पड़े थे एक खास यात्रा पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

अचानक बड़े Spiritual हो गए हैं Mayank Agarwal, निकल पड़े थे एक खास यात्रा पर

Mayank Agarwal ने इंस्टा पर एक खास रील वीडियो की है शेयर।

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)
Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की भी भगवान के प्रति गहरी आस्था रहती है, जहां इस लिस्ट में बल्लेबाज Mayank Agarwal का नाम भी शामिल है। जिसका सबूत खुद मयंक ने सोशल मीडिया पर दिया है, दरअसल ये बल्लेबाज अपने परिवार के साथ एक खास यात्रा पर गया था और अब उससे जुड़ी एक रील वीडियो शेयर की है।

टीम इंडिया के साथ कैसा सफर रहा Mayank Agarwal का?

Mayank Agarwal को टीम इंडिया से खेले 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है, दूसरी ओर इस खिलाड़ी को ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट में ही मौके मिले हैं। अग्रवाल ने टीम इंडिया से अभी तक सिर्फ 21 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4 शतक और 6 अर्धशतक है। वहीं ये खिलाड़ी टीम इंडिया से 5 वनडे मैच भी खेल चुका है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 86 रन ही बनाए थे।

Mayank Agarwal का ये अवतार नहीं देखा होगा आपने

*Mayank Agarwal ने हाल ही में इंस्टा पर एक खास रील वीडियो की है शेयर।
*इस वीडियो में बल्लेबाज ने दिखाया अपनी Amarnath Yatra का सफर।
*इस पूरी यात्रा पर मयंक अग्रवाल का परिवार भी था उनके साथ में मौजूद।
*मयंक ने घोड़े से पूरी की थी अपनी यात्रा, इसी को लेकर फैन्स ने किया उन्हें Troll

आपको काफी पसंद आएगी Mayank Agarwal की ये रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarawal (@mayankagarawal)

कुछ दिनों पहले ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी बल्लेबाजी ने

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)
Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

 मयंक के खास दोस्त की होने वाली है टीम इंडिया में वापसी

जी हां, क्रिकेट के मैदान में और मैदान से बाहर मयंक अग्रवाल की केएल राहुल से खास दोस्ती है, वहीं अब मयंक के इसी दोस्त की जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका दौरे के जरिए केएल राहुल टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, वहीं केएल के अलावा श्रेयल अय्यर भी फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही इन दोनों खिलाड़ी की वापसी हेड कोच गौतम गंभीर करवाने वाले हैं। वैसे इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच और 3 वनडे मैच होंगे।

close whatsapp