दोस्त विराट की तरह अब मयंक अग्रवाल का भी पूजा-पाठ में लगता है मन, पहुंचे माता के दरबार में - क्रिकट्रैकर हिंदी

दोस्त विराट की तरह अब मयंक अग्रवाल का भी पूजा-पाठ में लगता है मन, पहुंचे माता के दरबार में

काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज मयंक अग्रवाल।

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)
Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

जब तक विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान रहे, तब तक उनके दोस्त यानी की मयंक अग्रवाल को टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके मिलते रहे। जैसे ही विराट कप्तानी से हटे, वैसे ही अग्रवाल का भी टीम इंडिया के पत्ता कट गया। वहीं अब ये बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट या फिर लोकल लीग खेलता हुऐ नजर आ जाता है और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से कनेक्ट रहता है।

मयंक अग्रवाल कब खेले थे टीम इंडिया से आखिरी बार?

टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों पर सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर का टैग लग जाता है, इन खिलाड़ियों में से एक नाम मयंक अग्रवाल का भी है। जो टीम इंडिया से ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलते ही नजर आए हैं, वहीं अग्रवाल ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 के मार्च महीने में खेला था, जो श्रीलंका के खिलाफ था और उस टेस्ट के बाद कप्तान रोहित इस खिलाड़ी पर कभी भी मेहरबान नहीं हुए।

टीम इंडिया में वापसी के लिए अब मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं मयंक अग्रवाल!

*काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज मयंक अग्रवाल।
*इस बीच अग्रवाल का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आया है सामने।
*पोस्ट की तस्वीरों में मयंक नजर आ रहे हैं अपने परिवार के साथ।
*बल्लेबाज पहुंचा था पूरे परिवार संग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने।

अपने परिवार के साथ मयंक अग्रवाल पहुंचे थे माता के दरबार में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarwal (@mayankagarawal)

कमाल की तस्वीरें पोस्ट करता रहता है ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarwal (@mayankagarawal)

IPL में भी किया अपने बल्ले से निराश

वैसे IPL में मयंक के पास पहले पंजाब टीम की कप्तानी थी, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनको रिलीज कर दिया गया था। जिसके बाद SRH टीम ने उनको बतौर बल्लेबाज खरीदा था, जिसके लिए टीम ने 8 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च कर दी थी। लेकिन IPL 2023 के पूरे सीजन मयंक अपने बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए और अपनी रकम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?