आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका ये भारतीय खिलाड़ी, अब विजय हजारे ट्राॅफी में लगातार 3 शतक जड़कर मचाया गदर
आइए इस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं
अद्यतन - दिसम्बर 31, 2024 7:57 अपराह्न
![]()
IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित किया गया था। इस मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत (27 करोड़ में) बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, इस नीलामी में भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को कोई भी खरीददार नहीं मिला था।
वहीं अब जारी विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 में मयंक का बल्ला जमकर बोल रहा है। बता दें कि 33 वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में खेले गए अपने पिछले तीन मुकाबलों में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली है।
आज 31 दिसंबर, मंगलवार को ग्रुप सी में राउंड 5 का मैच हैदराबाद और कर्नाटक के बीच ADSA रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मयंक ने जोरदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 112 गेंदों में 15 चौके और 2 चौकों की मदद से 124 रनों की जबरदस्त पारी खेली। मयंक ने कर्नाटक की ओर से ओपनिंग करते हुए यह पारी खेली।
हालांकि, आईपीएल 2025 की नीलामी में 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मयंक को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उन्होंने 127 आईपीएल मैचों में 22.78 की औसत से कुल 2665 रन बनाए हैं। फिलहाल, मयंक साल 2022 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
Three consecutive hundreds for Captain Mayank Agarwal in the Vijay Hazare Trophy:
💯 vs Punjab
💯 vs Arunachal Pradesh
💯 vs Hyderabad
Leading from the front! 🔥 pic.twitter.com/aa7ftuUu0C
— cricket update (@cricketnews9758) December 31, 2024
कर्नाटक ने हैदराबाद को दिया 321 रनों का लक्ष्य
आपको इस मैच के बारे में बताएं तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 320 रन बनाए। मयंक (124) की शतकीय पारी के अलावा स्मरन रविचंद्रन ने 83 और निकिन जोस ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली।
दूसरी ओर, हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो चामा वी मिलिंद को 3 और अनिकेत रेड्डी को 2 सफलता मिली। इसके अलावा मोहम्मद मुदस्सिर और रोहित रायडू को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या कर्नाटक टीम से मिले 321 रनों के बड़े टारगेट को हैदराबाद हासिल कर पाती है या नहीं?