मुंबई की हार के बाद रोहित शर्मा को हुआ लाखों का नुकसान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई की हार के बाद रोहित शर्मा को हुआ लाखों का नुकसान

मुंबई इंडियंस की हार के बाद रोहित शर्मा पर लगा जुर्माना।

Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस टीम का आगाज IPL 2022 में हार के साथ हुआ है, जहां कल हुए कमाल के मुकाबले में मुंबई की टीम को दिल्ली ने मात दे दी। लीग की सबसे सफल टीम ने मैच का आगाज शानदार किया था, लेकिन बाद में गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण रोहित की टीम के हाथों से ये मैच निकल गया और ईशान किशन की मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं इस हार के साथ-साथ मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है और इसका बिल कप्तान रोहित शर्मा पर फटा है।

मुंबई इंडियंस की हार के बाद रोहित शर्मा को लगा लाखों का चूना

मुंबई टीम ने कल के मुकाबले का आगाज धमाकेदार तरीके से किया था, जहां कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर ईशान किशन ने रनों की बारिश कर दी थी और टीम को शानदार शुरूआत दिलाई थी। साथ ही ईशान किशन ने आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए खुद की ऑक्शन की रकम को साबित किया था, लेकिन आखिरी में मुंबई के गेंदबाजों की खराब प्लानिंग ने उनकी पारी पर पानी फेर दिया और रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने बाजी मार ली।

* मुंबई इंडियंस की हार के बाद रोहित शर्मा पर लगा जुर्माना।
*रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के कारण लगाया है ये जुर्माना।
*हिटमैन शर्मा पर 12 लाख रूपए का लगा है ये जुर्माना।
*आगे हुई ये गलती को टीम पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई।

ललित यादव ने पलट दी बाजी

कल हुए पहले मुकाबले में मुंबई टीम ने 177 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जहां टीम की तरफ से ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली थी और 81 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दिल्ली टीम की खराब शुरूआत हुई थी, लेकिन बाद में ललित यादव और अक्षर पटेल ने आखिरी के ओवरों में पूरे खेल को पलट दिया। जिसके बाद मुंबई के हाथ से मैच निकल गया और ये दोनों खिलाड़ी दिल्ली टीम को पहले ही मैच में जीता गए।

close whatsapp