IPL 2024: 'हजारों से सीधा लाखों में', LSG के लिए ड्रीम डेब्यू करने के बाद मयंक यादव को इस मामले में हुआ लाखों का फायदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘हजारों से सीधा लाखों में’, LSG के लिए ड्रीम डेब्यू करने के बाद मयंक यादव को इस मामले में हुआ लाखों का फायदा

आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं मयंक

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)
Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) का आईपीएल 2024 के जारी सीजन में डेब्यू किसी सपने से कम नहीं रहा है। बता दें कि अपने पहले सीजन में उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है।

मयंक लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं। तो वहीं आरसीबी के खिलाफ एक मुकाबले में मयंक ने 156.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक फेंकी गई सबसे तेज गेंद भी है।

दूसरी ओर, आईपीएल में ड्रीम डेब्यू के बाद मयंक यादव को सोशल मीडिया पर भी लाखों का फायदा पहुंचा है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू करने से पहले मयंक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 हजार फाॅलोअर्स थे, लेकिन डेब्यू के बाद उनके फाॅलोअर्स की संख्या सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर काफी तेजी से बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर उनके फाॅलओर्स की संख्या 3 लाख 75 हजार के करीब पहुंच चुकी है।

देखें मयंक यादव से जुड़ी ये सोशल मीडिया पोस्ट

दूसरी ओर, आपको मयंक यादव के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो वह जारी सीजन में 6.83 की औसत से कुल 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही उन्हें अपने पिछले दो मैचों में (पंजाब किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ) शानदार गेंदबाजी करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया था।

अब वह आईपीएल 2024 में 7 अप्रैल, रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलएसजी की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि, देखने लायक बात होगी कि इस मैच में मयंक गेंदबाजी में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।

साथ ही अगर इस मैच में मयंक शानदार गेंदबाजी करते हैं और प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड जीतने में कामयाब रहे, तो यह टी-20 क्रिकेट में पहली बार होगा कि जब किसी खिलाड़ी ने लगातार तीन टी-20 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड को अपने नाम किया हो।

close whatsapp