DC vs PBKS: '213 रन बनाने के बाद हम काफी रिलैक्स हो गए थे- जीत के बाद पृथ्वी शॉ ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC vs PBKS: ‘213 रन बनाने के बाद हम काफी रिलैक्स हो गए थे- जीत के बाद पृथ्वी शॉ ने दिया बड़ा बयान

पृथ्वी शॉ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 38 गेंदो में 54 रनों की पारी खेली।

Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)
Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ के (54) और राइली रूसो (82 रन) की नाबाद पारी के दम पर 213 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स लियम लिविंगस्टोन की 94 रनों की पारी के बल पर जीत के काफी ज्यादा करीब पहुंच गई थी।

लेकिन टीम अंत तक 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रनों से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के जीत के बाद टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का कहना है कि टीम बोर्ड पर बड़ा टोटल खड़ा करने के बाद काफी ज्यादा लापरवाह हो गई थी, जिसके चलते टीम से गलतियां हुई।

हमारे स्पिनरों ने अच्छा काम किया- पृथ्वी शॉ

पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार शुरूआत की थी। लेकिन टीम फील्डिंग में काफी ज्यादा गलतियां करते हुए नजर आई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने काफी सारे कैच भी छोड़े। जिसके चलते मोमेंट्म पंजाब किंग्स के तरफ शिफ्ट हुआ था।

टीम की गलतियों पर बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने आईपीएल द्वारा साझा किए वीडियो में कहा, ‘जैसा की आपने कहा कि यहां तेज गेंदबाजों के लिए मुश्किलें थी। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसे विकेट पर हमारे स्पिनरों ने अच्छा काम किया। (कैच ड्रॉप)  मुझे लगता है खेल में ऐसा हो जाता है लेकिन शायद हम थोड़े से लापरवाह हो गए थे। क्योंकि हमने 213 रन बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन जीत एक जीत होती है। हां थोड़ी देरी हुई लेकिन आज हम इसका लुत्फ उठाएंगे, सब बहुत खुश है।’

आईपीएल के मौजूदा सीजन में पृथ्वी शॉ काफी ज्यादा खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे। सीजन के पहले 6 मुकाबलों में पृथ्वी शॉ मात्र 47 रन बना पाए थे। जिसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार वापसी करते हुए 38 गेंदो में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली।

close whatsapp