IPL 2024: GT के जबरा फैन टप्पू परमार ने की आशीष नेहरा और शुभमन गिल से मुलाकात, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: GT के जबरा फैन टप्पू परमार ने की आशीष नेहरा और शुभमन गिल से मुलाकात, आप भी देखें वीडियो

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

GT Jabra Fan Tappu Parmar (Pic Source-X)
GT Jabra Fan Tappu Parmar (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अभी तक इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस आठवें पायदान पर है। उन्हें अब अपना अगला मुकाबला आज यानी 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है।

भले ही गुजरात टाइटंस अभी तक इस सीजन में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन फैंस ने उनके लिए हर मैच में जमकर चीयर किया है। तमाम फैंस यही चाहते हैं कि गुजरात टाइटंस अपने बचे हुए दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते और इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सके। गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने अपने जबरा फैन टप्पू परमार के बारे में बताया है। यही नहीं टप्पू परमार ने गुजरात टाइटंस के सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और टीम को शुभकामनाएं भी दी।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा फैन टप्पू परमार गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा से मुलाकात कर रहे हैं और दोनों के बीच मजेदार बातचीत भी हुई। यही नहीं टप्पू ने यह भी बताया कि वो शुभमन गिल के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान के साथ फोटो भी खिंचवाई। गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा की और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘हमारे जबरा फैन टप्पू परमार से मिले।’

यह रही वीडियो:

बता दें, अगर गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी थी। गुजरात टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके कप्तान शुभमन गिल अब अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आ चुके हैं।

हालांकि टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी अब अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। अगर गुजरात टाइटंस कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में हार गया तो टीम इस सीजन के प्लेऑफ से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी। यही नहीं यह गुजरात का अपने घर में आखिरी लीग मैच है और टीम इसमें जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?