IPL 2024: जाने GT के खिलाफ DC के महत्वपूर्ण मैच से पहले पृथ्वी शाॅ ने क्यों कहा 'मेरे लगान के भाइयों' - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जाने GT के खिलाफ DC के महत्वपूर्ण मैच से पहले पृथ्वी शाॅ ने क्यों कहा ‘मेरे लगान के भाइयों’

आईपीएल 2024 का 40वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)
Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

IPL 2024 में दिन प्रतिदिन कुछ रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज 24 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस (DC vs GT) से होने वाला है। बता दें कि दिल्ली को अगर टूर्नामेंट की प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इनफाॅर्म गुजरात के सामने जीत हासिल करना दिल्ली के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला है।

दूसरी ओर, टाइटंस के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ टीम के खिलाड़ियों के साथ एक प्रैक्टिस सेशन में हंसी-मजाक करते हुए नजर आए हैं। तो वहीं पृथ्वी की इस वीडियो को दिल्ली ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह टीम के साथ खिलाड़ियों को मेरे लगाने के भाइयों कहते हुए नजर आते हैं।

दिल्ली के खिलाड़ी इस समय खुद को वाॅर्म-अप करने के लिए फुटबाॅल खेलते हुए दिख रहे हैं। लेकिन इस दौरान पृथ्वी को मस्ती करने की सूझती है। साथ ही शाॅ की इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें दिल्ली कैपिटल्स द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

दूसरी ओर, जारी टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो टीम ने कुल 8 मैच खेले हैं। 8 मैचों में से दिल्ली सिर्फ 3 में जीत हासिल कर पाई है, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त पाॅइंट्स में 6 अंक लिए 8वें स्थान पर मौजूद हैं।

अभी तक औसत ही रहा है पृथ्वी शाॅ का प्रदर्शन

साथ ही जारी टूर्नामेंट में पृथ्वी शाॅ के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो उन्हें पहले दो मैचों में नहीं खिलाया गया था। इसके बाद उन्हें 6 मैच खेलना का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 162.62 के स्ट्राइक रेट से कुल 174 रन बनाए हैं। तो वहीं अगर जारी आईपीएल में दिल्ली को अच्छा प्रदर्शन करना है तो टाॅप ऑर्डर में शाॅ को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

close whatsapp