'मुंबई अपने होम ग्राउंड पर मजबूत है लेकिन..'- MI और CSK मैच से पहले मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुंबई अपने होम ग्राउंड पर मजबूत है लेकिन..’- MI और CSK मैच से पहले मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

CSK vs MI (Photo Source: Twitter)
CSK vs MI (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच बार वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है।

दोनों टीम की राइवलरी देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं दूसरी ओर पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे मैच में लखनऊ के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की। इसी बीच मैच मुंबई और चेन्नई के अहम मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है।

मुंबई को जीत के लिए मेहनत करने की जरूरत है- मोहम्मद कैफ

आईपीएल का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए ही निराशाजनक रहा था। दोनों ही टीमें इस सीजन वापसी कर ट्रॉफी जीतना चाहेगी। लेकिन मुंबई और चेन्नई इस सीजन की शुरूआत से ही कई पक्षों पर कमजोर दिखाई पड़ रही है।

इसी बीच मोहम्मद कैफ का कहना है कि मुबंई इंडियंस अपने होम ग्राउंड में मजबूत टीम है, लेकिन CSK को हराना मुश्किल हो सकता है। मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘मुंबई इंडियंस अपने घर में हमेशा ही मजबूत नजर आती है, लेकिन CSK को किसी भी मैदान में हराना मुश्किल है। ऐसी परिस्थिति में मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए मेहनत करने की जरूरत है।’

जो टीम अच्छी बल्लेबाजी करेगी वो जीतेगी- श्रीकांत

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों की गेंदबाजी क्रम एक मजबूत पक्ष थी। लेकिन इस सीजन दोनों ही टीमों की गेंदबाजी काफी ज्यादा कमजोर नजर आ रही है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी के. श्रीकांत ने मुंबई और चेन्नई के मैच से पहले बात करते हुए कहा, ‘ये दोनों टीम जीत दर्ज करने के लिए अपने गेंदबाजों पर निर्भर होगी और जो टीम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेगी वह जीतेगी। इसलिए रोहित शर्मा को मेरा सुझाव है कि उन्होंने अपने ऊपर जो भी दबाव बनाया है उसे छोड़ देना चाहिए। उसे अपना नेचुरल गेम खेलना चाहिए।’

close whatsapp