IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद सूर्या ने बनाया युवा फैंस का दिन, देंखे वीडियो
राजस्थान के खिलाफ मैच में मुंबई को जीत दिलाने में सूर्यकुमार यादव ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
अद्यतन - May 1, 2023 4:46 pm

मुंबई इंडियंस के कप्तान और नंबर वन टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मैच के बाद छोटे और युवा फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आते हैं। गौरलतब है कि कल 30 अप्रैल, रविवार को आईपीएल 2023 का 42वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया था।
बता दें कि इस मैच में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाज के दम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। तो वहीं मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
देंखे सूर्यकुमार यादव की वायरल वीडियो
Surya winning 💙 on & off the field 🥹🫶#OneFamily #MIvRR #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 @surya_14kumar pic.twitter.com/ShQUCaKRwy
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 1, 2023
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच का हाल:
बता दें कि मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके बल्लेबाजों ने एक दम सही कर दिखाया। राजस्थान ने युवा यशस्वी जायसवाल के पहले ऐतिहासिक शतक (124 रन, 62 गेंद) के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।
राजस्थान की ओर से जायसवाल के अलावा और कोई बल्लेबाज अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं आपको मुंबई की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए तो दो विकेट पीयूष चावला ने भी निकाले। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर व राइली मेरिडिथ को भी एक-एक विकेट मिला।
इसके बाद राजस्थान से मिले 213 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए, मुंबई की टीम 19.3 ओवर में रोमांचक तरीके से इस टारगेट को 4 विकेट खोकर हासिल कर लेती है। मुंबई की ओर से कैमरन ग्रीन ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 55 और टिम डेविड ने 45 रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरी ओर आपको राजस्थान की गेंदबाजी के बारे में बताएं, तो रवि अश्विन ने 2 विकेट लिए तो ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा को 1-1 विकेट मिला।