IPL 2024: काम ना आई ट्रिस्टन स्टब्स और पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय पारी, MI ने वानखेड़े में DC को दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: काम ना आई ट्रिस्टन स्टब्स और पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय पारी, MI ने वानखेड़े में DC को दी मात

मुंबई टीम की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39* रनों की विस्फोटक पारी खेली।

MI vs DC (Pic Source-X)
MI vs DC (Pic Source-X)

आज यानी 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली टीम मुंबई के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। मुंबई की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की तूफानी पारी खेली। रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन ने 42 रनों का योगदान दिया।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 33 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। मुंबई टीम की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39* रनों की विस्फोटक पारी खेली। यही नहीं टिम डेविड ने भी 21 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45* रन बनाए।

डीसी की ओर से Anrich Nortje ने चार ओवर में दो विकेट झटके लेकिन उन्होंने कुल 65 रन दिए। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रहे

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और डेविड वार्नर 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि पृथ्वी शॉ ने दिल्ली टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। पृथ्वी शॉ के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 25 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71* रन बनाए।

हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अभिषेक पोरेल ने 41 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से Gerald Coetzee ने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?