हार के बाद मुंबई इंडियंस को संजय मांजरेकर ने दी सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार के बाद मुंबई इंडियंस को संजय मांजरेकर ने दी सलाह

मुंबई को बल्लेबाजी में बाएं हाथ और दाहिने हाथ का संयोजन बंद करना चाहिए- संजय।

Sanjay Manjrekar
Sanjay Manjrekar. (Photo Source: Twitter)

मुंबई इंडियंस टीम के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है, टीम को कल रात लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ मिली इस हार ने मुंबई टीम के हौसले को तोड़ दिया है, वहीं दूसरी ओर रोहित की टीम को मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अब टीम को एक खास सलाह दी है जो टीम की बल्लेबाजी से जुड़ी है।

मुंबई इंडियंस को लेकर क्या बोले संजय मांजरेकर?

लीग के पहले पहले फेज में मुंबई टीम ने 4 मैच अपने नाम किए थे, जिसके बाद फैन्स को टीम से काफी उम्मीदें थी। लेकिन RCB के खिलाफ टीम के प्रदर्शन ने सभी को निराश किया, साथ ही अब मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने पर खतरा मंडराने लगा है। इसी को देखे हुए संजय मांजरेकर ने टीम को लेकर बड़ा बयान साझा करते हुए बदलाव की बात बोली है।

*मुंबई को बल्लेबाजी में बाएं और दाएं हाथ का संयोजन बंद करना चाहिए- संजय।
*मांजरेकर के हिसाब से RCB के खिलाफ पोलार्ड को ऊपर भेजना चाहिए था बल्लेबाजी के लिए।
*मुंबई के प्रमुख खिलाड़ियों का फॉर्म में ना होना टीम के लिए बड़ा नुकसान- मांजरेकर।
*RCB के खिलाफ टीम ने बल्लेबाजी क्रम में काफी गलतियां की- संजय मांजरेकर।

अंक तालिका में नीचे पहुंची मुंबई की टीम

यूएई में 19 सितंबर से दूसरे लेग का आगाज हुआ था, तब शायद किसी को नहीं पता था कि आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इस तरह लगातार 3 मैच हार जाएगी। स्टार खिलाड़ियों से लबरेज टीम लगातार जीत के लिए संघर्ष कर रही है और अब टीम अंक तालिका पर पर नंबर 7 पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ 4 में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।

close whatsapp