IPL 2024: अरुण जेटली स्टेडियम में जमकर बोला DC के बल्लेबाजों का बल्ला, MI के खिलाफ बनाया पहाड़ जैसा स्कोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अरुण जेटली स्टेडियम में जमकर बोला DC के बल्लेबाजों का बल्ला, MI के खिलाफ बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए।

Delhi Capitals (Pic Source-X)
Delhi Capitals (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। दिल्ली टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ काफी खराब गेंदबाजी की।

बता दें, दिल्ली टीम ने मुंबई के खिलाफ पहली गेंद से ही कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पावरप्ले के भीतर ही बिना विकेट खोए 92 रन बना लिए थे। दिल्ली की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज Jake Fraser-McGurk ने 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। Jake Fraser- McGurk ने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

Jake Fraser-McGurk के अलावा दिल्ली टीम की ओर से अभिषेक पोरेल ने 36 रनों का योगदान दिया जबकि शाई होप ने भी 17 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 41 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रनों का योगदान दिया। Tristan Stubbs ने 25 गेंदों में, 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48* रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 11* रन बनाए।

मुंबई इंडियंस को दिल्ली के खिलाफ मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 258 रन बनाने होंगे

मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला और Luke Wood ने 1-1 विकेट झटके। इस मैच में मुंबई की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह ने की जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 35 रन दिए। जसप्रीत बुमराह के अलावा पीयूष चावला ने चार ओवर में 36 रन दिए।

मुंबई इंडियंस को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 258 रन बनाने होंगे। टीम के बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। अब देखना यह होगा कि कैसे मुंबई टीम इस लक्ष्य को चेज करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?