MI vs CSK: महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं?

MI vs CSK: महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं?

मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम के सामने महीश तीक्ष्णा की जगह मथीशा पथिराना को लिया गया है।

MI vs CSK: आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस बिना किसी बदलाव के उतरी है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में महीश तीक्ष्णा की जगह मथीशा पथिराना को शामिल किया गया है।

MI vs CSK: Why Maheesh Theekshana is not playing? (महीश तीक्ष्णा आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं?)

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद इस मैच की प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। उन्होंने महीश तीक्ष्णा को टीम से बाहर किया है। श्रीलंकाई स्पिनर के लिए यह सीजन अब तक यादगार नहीं रहा है और उन्होंने तीन मैचों में 45.50 की औसत और 7.58 की इकोनॉमी से सिर्फ दो विकेट ही लिए हैं।

इसलिए मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम के सामने महीश तीक्ष्णा की जगह मथीशा पथिराना को लिया गया है, जो चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। 21 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने सीजन में अब तक दो मैचों में 15 की औसत और 7.50 की इकोनॉमी से चार विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे थे, उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

MI vs CSK Playing 11 : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान। इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु, मिचेल सेंटनर, मोइन अली, शेख रशीद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।

MI vs CSK: आज के मैच में रुतुराज गायकवाड़ क्यों नहीं ओपनिंग करने आए?

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र आए हैं। CSK ने अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रहाणे को मौका मिला है।

close whatsapp