IPL 2024: रवि बिश्नोई के केन विलियमसन के कैच को लेकर जोंटी रोड्स ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रवि बिश्नोई के केन विलियमसन के कैच को लेकर जोंटी रोड्स ने रखा अपना पक्ष

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 33 रनों से जीत दर्ज की।

Jonty Rhodes and Ravi Bishnoi (Pic Source-X)
Jonty Rhodes and Ravi Bishnoi (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया था। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 33 रनों से जीत दर्ज की। लखनऊ टीम ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए थे जिसके जवाब में कप्तान शुभमन गिल की टीम 130 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच में लखनऊ टीम के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने केन विलियमसन का अपनी ही गेंदबाजी में काफी अच्छा कैच पकड़ा जिसको तमाम लोग देख हैरान रह गए। रवि बिश्नोई के इसी कैच को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने युवा स्पिनर की जमकर प्रशंसा की। जोंटी रोड्स को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में गिना जाता है।

आईपीएल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें जोंटी रोड्स ने कहा कि, ‘रवि बिश्नोई जैसा खिलाड़ी मुझे थका देता है और अभ्यास का एक दिन भी मिस नहीं करता है। अगर हम लोग ग्राउंड पर हैं तो रवि हर दिन कैच पकड़ते हैं। रवि अपनी गेंदबाजी में तो जमकर अभ्यास करते हैं लेकिन बल्लेबाजी में बिल्कुल भी नहीं और जब बात फील्डिंग की आती है तब उन्हें डगआउट पर कभी भी बैठे हुए नहीं देखा जाता है।’

यह रही वीडियो:

इस कैच को लेकर रवि बिश्नोई ने कहा कि, ‘मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आया, मैं सिर्फ गेंद पर रिएक्ट कर रहा था। मेरा मोमेंटम साइट पर जा रहा था लेकिन मैंने सोचा कि कैच पकड़ने के लिए दूसरी और जाना चाहिए। मैंने वही किया और कैच पूरा किया।’

जोंटी रोड्स में आगे कहा कि, ‘जब आप गेंदबाजी कर रहे होते हैं तब आपको ऐसे रिएक्ट करना पड़ता है। उनके साथ सबसे अच्छी बात यह थी कि वो पीछे गए और अपने आप को समय दिया। जब आप गेंद देख रहे होते हैं तो आपको कड़े हाथों से जाना पड़ता है। उन्होंने सेकंड से भी पहले रिएक्ट किया और यह बहुत ही अच्छी बात थी।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?