MI vs CSK Probable Playing XI IPL 2024 के Match 29 के लिए

IPL 2024: MI vs CSK Probable Playing XI, मैच 29 के लिए, किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी दोनों टीमें

IPL 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच 14 अप्रैल को खेला जाएगा।

CSK vs MI (Photo Source: Twitter)
CSK vs MI (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL इतिहास में जब भी ये दोनों टीमें आमने सामने हुई है तब फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं और शायद इसलिए इस मुकाबले को लोग EL Classico कहते हैं। वैसा ही कुछ फैंस इस मुकाबले में भी उम्मीद कर रहे होंगे। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग की बात करेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK)

चेन्नई का प्रदर्शन इस सीजन अब तक ठीक ठाक रहा है। टीम ने अपने घर पर सभी मुकाबले जीते हैं लेकिन घर के बाहर उन्होंने अपने दोनों ही मुकाबले गंवाए हैं। पिछले मैच में मथीसा पथिराना और दीपक चाहर नहीं खेल रहे थे, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में अगर ये दोनों प्लेयर फिट होते हैं इन दोनों को प्लेइंग XI में जरूर मौका मिलेगा।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। टीम को शुरुआती तीन मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था वहीं उसके बाद हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले जीते हैं। ऐसे में अब उनकी टीम चेन्नई के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में क्या बदलाव करती है यह देखने लायक होगा।

IPL 2024: MI vs CSK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, मथीसा पथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, मोईनअली, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिचेल सेंटनर

close whatsapp