मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ कर पाएगी।

Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 69वां लीग मुकाबला यह तय करेगा कि प्लेआफ के लिए चौथी टीम कौन होगी। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में खेले जाने वाले इस मैच में यदि दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करती है तो वह प्लेआफ में पहुंचेगी लेकिन यदि मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीतती है, तो उससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जिसके चलते यह मुकाबला फैंस की नजरों से देखा जाए तो काफी अहम साबित होने वाला है।

5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद ही खराब बीता जिसमें टीम को शुरुआत 8 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने 13 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ 3 में जीत हासिल की। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। DC ने अब तक खेले 13 मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की है।

मैच जानकारी:

मैच 69 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दिन और समय – 21 मई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट:

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों का दम साफतौर पर देखने को मिल सकता। जिसमें स्पिन गेंदबाज थोड़ा बहुत प्रभावशाली दिख सकते हैं।

संभावित अंतिम एकादश:

मुंबई इंडियंस

सीजन के आखिरी मुकाबले को लेकर मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश पर बात की जाए तो कप्तान रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जिन्हें अब तक इस सीजन में खेलने को नहीं मिला है, ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर के इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद की जा सकती है।

संभावित एकादश – इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे।

दिल्ली कैपिटल्स

इस मुकाबले की अहमियत को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। पिछले कुछ मुकाबलों में टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि बदलाव को लेकर बात की जाए तो उसमें पृथ्वी शॉ की वापसी देखने को मिल सकती है।

संभावित एकादश – डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिचल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमन पोवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद।

संभावित Dream11 टीम:

इशान किशन, डेविड वार्नर (कप्तान), रोवमन पोवेल, पृथ्वी शॉ, टिम डेविड, तिलक वर्मा, मिचल मार्श, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव (उप-कप्तान), मयंक मार्कंडे।

close whatsapp