MI vs GT मैच के दौरान कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच और मौसम का हाल? पढ़ें ये रिपोर्ट

MI vs GT मैच के दौरान कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच और मौसम का हाल? पढ़ें ये रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच जारी सीजन में खेले गए पहले मैच में GT ने 36 रन से बाजी मारी थी।

MI vs GT (Photo Source: BCCI)
MI vs GT (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में 6 मई को शाम 7ः30 बजे से खेला जाना है। दोनों ही टीमों के पास 14-14 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर है।

आगामी मैच में जीत दर्ज कर MI और GT 16 अंकों के साथ प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल कैसा रहेगा।

MI vs GT: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। यहां की लाल मिट्टी से बनी पिच में स्वाभाविक उछाल होती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। यही वजह है कि इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले आम बात हैं। स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा सहायता नहीं मिलती, और उन्हें सफलता पाने के लिए लाइन और लेंथ में निरंतरता बनाए रखनी होती है। तेज गेंदबाजों को भी घास की कमी के कारण सीमित मदद मिलती है, हालांकि नई गेंद से शुरुआती ओवरों में कुछ मूवमेंट जरूर देखने को मिल सकती है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला होगा।

IPL: वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े व रिकॉर्ड्स

  • कुल मैच: 123
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते: 56
  • दूसरी पारी बल्लेबाजी करते हुए जीत: 67
  • हाईएस्ट स्कोर: 235/1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 2015
  • लोएस्ट स्कोर: 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, 67 रन पर ऑल आउट
  • हाईएश्ट रन-चेज: 2023 में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स द्वारा 19.3 ओवर में 214/4
  • सबसे कम स्कोर का बचाव: 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस द्वारा 118 रन पर ऑल आउट
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 170
  • सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: एबी डिविलियर्स (RCB) – 2015 में MI के विरुद्ध 59 गेंदों पर 133* रन
  • सर्वाधिक रन: रोहित शर्मा (MI) – 84 पारियों में 2439 रन
  • कुल छक्के: 1703 छक्के
  • सर्वाधिक छक्के: रोहित शर्मा – 84 पारियों में 110 छक्के
  • कुल चौके: 3570 चौके
  • सर्वाधिक चौके: रोहित शर्मा (MI) – 84 पारियों में 224 चौके
  • कुल अर्धशतक: 193 अर्द्धशतक
  • सर्वाधिक अर्धशतक: रोहित शर्मा (MI) – 17 अर्धशतक
  • कुल शतक: 16 शतक
  • सर्वाधिक शतक: केएल राहुल (पीबीकेएस और एलएसजी) – 2 शतक
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: हरभजन सिंह (MI) – 2011 में CSK के विरुद्ध 18 रन पर 5 विकेट | वानिंदु हसरंगा (RCB) – 2022 में SRH के विरुद्ध 18 रन पर 5 विकेट
  • सर्वाधिक विकेट: लसिथ मलिंगा (MI) – 43 पारियों में 68 विकेट

MI vs GT: मुंबई के मौसम का हाल

मुंबई में MI बनाम GT मैच में बारिश की कोई बाधा नहीं आने की उम्मीद है। तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

close whatsapp