मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

मुंबई इंडियंस की टीम को अभी भी इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है।

Mumbai Indians (Photo Source: Instagram)
Mumbai Indians (Photo Source: Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 26वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक खेले 5 मुकाबलों में हार का सामना किया है। जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम मुकाबले को अपने नाम कर लेगी लेकिन अहम मौके पर विकेट गंवाने की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की बात की जाए तो उनके लिए अब तक यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जिसमें टीम ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है, जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

मैच जानकारी:

मैच 26 – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

स्थान – ब्रेब्रोन स्टेडियम, मुंबई

दिन और समय – 16 अप्रैल को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट:

ब्रेब्रोन स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो दोपहर के समय होने वाले इस मुकाबले में ओस की बिल्कुल भी कोई भूमिका नहीं देखने को मिलेगी। लेकिन बाउंड्री छोटी होने की वजह से यहां पर बड़ा स्कोर बनते हुए देखा जा सकता है।

संभावित अंतिम एकादश:

मुंबई इंडियंस

इस मुकाबले को लेकर मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश की बात की जाए तो उसमें बासिल थम्पी की वापसी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा टीम में फेबियन एलन को भी शामिल किया जा सकता है।

संभावित एकादश – ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, फेबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टिमाल मिल्स।

लखनऊ सुपर जायंट्स

LSG की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो उसमें कप्तान केएल राहुल किसी तरह का बदलाव करने का विचार नहीं कर रहे होंगे। क्योंकि टीम को पिछले मुकाबले में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के अभी तक के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है।

संभावित एकादश – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुष्मांता चामीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

संभावित Dream11 टीम:

केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक (उप-कप्तान), ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

close whatsapp