MI vs RCB मैच के लिए मुंबई की पिच एंड वेदर रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: MI vs RCB मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

इस मैदान पर खेले गए आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को हराया था।

Wankhede Stadium Pitch (Social Media: Photo Source: X)
Wankhede Stadium Pitch (Social Media: Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बेंगलुरु ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें 2 में जीत मिली है और 1 में हार मिली है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि इस मैच के दौरान वानखेड़े की पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

MI vs RCB मैच के लिए वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

तेज गेंदबाजों की भी भूमिका होती है, खासकर शुरुआती ओवरों में जब गेंद थोड़ी सीम और स्विंग कर सकती है। यहां की पिच आमतौर पर सपाट होती है, जिसमें पेसर्स को अच्छा बाउंस मिलता है। इस विकेट पर बल्लेबाजों को अपने शॉट खुलकर खेलने की आजादी मिलती है। वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री छोटी हैं, जो बल्लेबाजों के लिए और भी फायदेमंद है। इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 170 है। यहां टॉस जीतकर टीम आमतौर पर पहले बल्लेबाजी का फैसला करती है।

वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 119 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 54 बार जीती है वहीं चेज करने वाली टीम को 65 मैच जीती हैं। इस मैदान पर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 2015 में आरसीबी ने बनाया था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ खिलाफ 235 रन बनाए थे। वहीं इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर केकेआर ने बनाया था। वह मुंबई के खिलाफ 67 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

MI vs RCB मैच के लिए मुंबई का वेदर रिपोर्ट

मौसम के लिहाज से यह मैच फैंस के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें पूरा एक्शन देखने को मिलेगा। एक्यूवेदर के अनुसार, मैच की शुरुआत में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अंत में यह 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान ह्यूमिडिटी 39% से 52% के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है।

close whatsapp