WPL 2024: MI बनाम UPW मुकाबले के दौरान इन तीन खिलाड़ियों को आप अपनी Dream 11 टीम में कप्तान या उपकप्तान के रूप में कर सकते हैं शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: MI बनाम UPW मुकाबले के दौरान इन तीन खिलाड़ियों को आप अपनी Dream 11 टीम में कप्तान या उपकप्तान के रूप में कर सकते हैं शामिल

आज यानी 28 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच में मैच खेला जाएगा।

Mumbai Indians Women Team (Photo Source: X/Twitter)
Mumbai Indians Women Team (Photo Source: X/Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक इस शानदार टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज यानी 28 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच में मैच खेला जाएगा।

गत विजेता मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में भी काफी अच्छी शुरुआत की है और अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और गुजरात टीम को 126 रन पर रोका। इसके बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

यूपी वॉरियर्स की बात की जाए तो उन्हें अभी तक अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेली है। आज हम आपको बताते हैं मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स मैच में आप किसको अपनी ड्रीम 11 टीम में कप्तान या उपकप्तान के रूप में चुन सकते हैं।

3- ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स)- 8 क्रेडिट

Grace Harris (Image Credit- Twitter)
Grace Harris (Image Credit- Twitter)

यूपी वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने अभी तक इस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है। वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि ग्रेस हैरिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस अनुभवी बल्लेबाज ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए थे जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 17 रनों की पारी खेली थी। ग्रेस हैरिस को दुनिया की आक्रामक खिलाड़ियों में गिना जाता है और इस मैच में भी वो अपनी छाप छोड़ सकती है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp