माइकल वॉन ने महिला वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआत करने से पहले ही गिरा दिया इंग्लैंड टीम का मनोबल - क्रिकट्रैकर हिंदी

माइकल वॉन ने महिला वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआत करने से पहले ही गिरा दिया इंग्लैंड टीम का मनोबल

महिला वर्ल्‍ड कप 2022 के पहले ही दिन दो शतक लग चुके हैं। जानिए कौन हैं वे दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने पहले ही दिन विरोधी टीमों को चेतावनी दें दी हैं?

Michael Vaughan. (Photo by Visionhaus/Getty Images)
Michael Vaughan. (Photo by Visionhaus/Getty Images)

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के 4 मार्च को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच ब्लॉकबस्टर मैच के शुरुआत के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध कमेंटेटर माइकल वॉन ने इस सीजन के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी के विजेता को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।

गूगल ने डूडल के माध्यम से आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत का जश्न मनाया। 4 मार्च से महिला विश्व कप 2022 की शुरुआत न्यूजीलैंड के बे ओवल स्टेडियम में हुई, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

महिला वर्ल्‍ड कप 2022 के पहले ही दिन दो शतक लग चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 128 गेंदों पर 119 रन बनाए, और टीम को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के सामने 260 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखने में मदद की। न्यूजीलैंड के लिए ली ताहुहु और जेस केर ने क्रमशः तीन और दो विकेट झटके।

महिला वर्ल्‍ड कप 2022 के पहले ही दिन लगे दो शतक

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड महिला टीम ने वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में यह कांटे का मुकाबला आखिरी ओवर में मेजबान टीम तीन रनों से हार गई। न्यूजीलैंड के लिए सोफी डिवाइन ने 127 गेंदों पर 108 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं केटी मार्टिन ने 44 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज के लिए अनीसा मोहम्मद, हेले मैथ्यूज और डिएंड्रा डॉटिन ने दो-दो विकेट चटकाए और टीम को जारी महिला वर्ल्‍ड कप 2022 में विजयी आगाज में मदद की।

इस बीच, माइकल वॉन सभी को चौंकाते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की बजाय ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के समर्थन में नजर आए। उन्होंने जारी महिला विश्व कप 2022 से पहले ही निचित रूप से इंग्लैंड टीम का मनोबल गिराने की कोशिश की हैं यह भविष्यवाणी करते हुए कि इस जारी महिला टूर्नामेंट को गत विजेता की बजाय ऑस्ट्रेलिया टीम जीत कर जाएगी।

माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा: मुझे ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस महिला वर्ल्ड कप 2022 का कोई दूसरा विजेता नहीं दिख रहा हैं।

यहां देखे माइकल वॉन की पोस्ट –

यह इंग्लैंड के दिग्गज की चाल भी हो सकती हैं ताकि उनकी इस भविष्यवाणी से महिला टीम में और अधिक जोश जाग जाए और वे बदले की भावना को दिल में लेकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को फिर से हासिल कर ले। आपको बता दें, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम जारी महिला विश्व कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मार्च को करेगी।

 

close whatsapp