AUS vs AFG: बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे Hashmatullah Shahidi, मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई तीसरी सफलता - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs AFG: बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे Hashmatullah Shahidi, मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई तीसरी सफलता

मैच में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Australia vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
Australia vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान (AUS vs AFG) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मैच आज 7 नवंबर, मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, अभी तक अफगान टीम का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन ओपनर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने एक छोर संभाल कर रखा है। लेकिन दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। बता दें कि 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने अफगानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी को एक याॅर्कर गेंद पर 26 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया है। मैच में यह ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरी सफलता है।

दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने 39 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय इब्राहिम जादरान 88* और अजमतुल्लाह उमरजई 9* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

ऑस्ट्रेलिया– ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

अफगानिस्तान– रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक।

ये भी पढ़ें- कंगाली में आटा गीला! वर्ल्ड कप से बाहर हुई बांग्लादेश को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?