मुंबई इंडियंस को फैन्स ने दिखा दिया आईना, आज भी तेजी से गिर रहे हैं टीम के इंस्टा Followers
मुंबई इंडियंस टीम से काफी ज्यादा गुस्सा हैं कई लाखों फैन्स।
अद्यतन - Dec 17, 2023 5:06 pm

इन दिनों फैन्स मुंबई इंडियंस टीम को जमकर गालियां दे रहे हैं, जिसका कारण है रोहित को कप्तानी से हटाना। MI टीम ने हिटमैन को कप्तानी से हटाने के बाद हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया है, ये ही बात फैन्स पचा नहीं पा रहे हैं। जिसके बाद फैन्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है और इस टीम के सोशल मीडिया पर तेजी से Followers कम हो रहे हैं।
हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है सामने
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर नई खबर सामने आ रही है, जिसमें एक बड़ा दावा किया गया है। इन खबरों में विश्वास किया जाए, तो हार्दिक ने MI टीम में आने के लिए एक शर्त रखी थी। वो शर्त ये थी की हार्दिक MI टीम में तब ही आएंगे, जब उन्हें कप्तानी दी जाएगी और अब वो शर्त भी पूरी कर दी गई है।
फैन्स ने हवा निकाल दी मुंबई इंडियंस टीम की
*मुंबई इंडियंस टीम से काफी ज्यादा गुस्सा हैं कई लाखों फैन्स।
*MI टीम के तेजी से गिर रहे हैं इंस्टाग्राम पर लाखों में Followers।
*13.2 मिलियन से 12.4 मिलियन पर पहुंचे MI के इंस्टा Followers।
*Twitter\X पर भी टीम के साथ हो रहा है अब ऐसा खेला।
मुंबई इंडियंस टीम के इस समय इंस्टा Followers
![]()
हिटमैन के लिए टीम ने किया था ये स्पेशल पोस्ट
हार्दिक के सोशल मीडिया पर चल रही है अलग कहानी
MI टीम के साथ-साथ इस समय हार्दिक समय भी फैन्स के निशाने पर है, जहं हार्दिक के हर सोशल मीडिया के कमेंट बॉक्स में फैन्स जमकर गालियां देने में लगे हुए हैं। इससे पहले फैन्स हार्दिक के MI टीम में आने से भी खुश नहीं थे, साथ ही लोगों ने हार्दिक को धोखेबाज तक बोल दिया था। वैसे हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टीम 2 बार लगातार फाइनल में पहुंची है, एक बार टीम ने खिताब जीता था और दूसरी बार हार गई थी चेन्नई टीम के खिलाफ।