IPL 2022 के लिए RCB के साथ जुड़े विराट कोहली, फ्रेंचाइजी ने कुछ इस अंदाज में किया बल्लेबाज का स्वागत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के लिए RCB के साथ जुड़े विराट कोहली, फ्रेंचाइजी ने कुछ इस अंदाज में किया बल्लेबाज का स्वागत

IPL 2022 में सिर्फ एक बल्लेबाज की भूमिका में खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली।

Virat Kohli. (Photo Source: Twitter/Royal Challengers Bangalore)
Virat Kohli. (Photo Source: Twitter/Royal Challengers Bangalore)

आईपीएल 2022 महज कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। इस सीजन के पहले मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) भी इस बार एक रोमांचक सीजन के लिए कमर कस रही है। और फ्रेंचाइजी के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक, विराट कोहली आगामी सीज़न से पहले आरसीबी से जुड़े हैं।

कोहली ने 2013 से 2021 तक नौ सीजन के लिए बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था, और उनके मार्गदर्शन में, टीम ने 2016 संस्करण के फाइनल में जगह बनाई थी। पिछले सीजन विराट ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी, उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में ही ऐलान कर दिया था कि वह इस सीजन के बाद कप्तानी के पद से इस्तीफा दे देंगे।

आरसीबी ने 21 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विराट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। जहां 33 वर्षीय विराट मुंबई में टीम होटल में जाते हुए दिख रहे थे। इससे पहले फैंस लगातार ट्वीट के जरिए RCB से पूछ रहे थे कि कोहली आरसीबी के खेमे में कब शामिल होंगे। इसी को लेकर फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “किंग कोहली आ गए हैं! इतना ही। यही खबर है”

यहां देखिए विराट कोहली को लेकर RCB का ट्वीट

विराट के आईपीएल आंकड़े हैं शानदार

विराट कोहली को 30 नवंबर, 2021 को क्रमशः स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ आरसीबी द्वारा रिटेन किया गया था। उन्हें इसके लिए 15 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। 2021 सीजन के समापन के बाद बल्लेबाजी दिग्गज ने कप्तानी छोड़ दी थी।

कोहली भले ही अभी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन आगामी टूर्नामेंट उनकी किस्मत में सुधार ला सकता है।बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 207 मैचों में 37.39 के औसत और 129.94 के स्ट्राइक रेट से 6283 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं।।

उन्होंने 2016 सीजन में 973 रन बनाए थे, जो अब तक प्रतियोगिता के एक संस्करण में किसी व्यक्तिगत बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर हैं। फाफ डु प्लेसिस को बैंगलोर का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। आरसीबी अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत 27 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी।

close whatsapp