युजवेंद्र चहल के साथ बीच मैदान में हुई बदसलूकी…! मैदान के अंदर-बाहर काटते रहे चक्कर, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को 4 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - Aug 4, 2023 4:08 pm

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 4 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वेस्टइंडीज ने भारत को 150 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन टीम इंडिया 20 ओवर के अंत में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। इस हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना भी हो रही है। इसी बीच युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में चहल और मुकेश कुमार फैसला नहीं कर पा रहे हैं कौन 10वें नंबर का बल्लेबाज बनकर मैदान में जाएगा।
चहल और मुकेश कुमार के बीच छिड़ी जंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को झटके जल्दी लगे। जब इशान किशन (6 रन) और शुभमन गिल (3 रन) पर पावरप्ले के अंदर ही विकेट गंवा बैठे। सूर्या और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी पनपते हुए नजर आ रही थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव 10वें ओवर में जेसन होल्डर के हाथों (21 रन) पर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक (39 रन) की पारी भारत के लिए खेली। जिसके बाद भारत की बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद भारत को 5 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी। कुलदीप यादव के आउट होने के बाद युजवेंद्र चहल मैदान में उतर चुके थे लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें वापस बुलाया और मुकेश कुमार को मैदान में भेजा। लेकिन युजवेंद्र चहल को फिर से मैदान में वापस आना पड़ा क्योंकि वह पहले मैदान में आ चुके थे।
यह भी पढ़े- ‘वह बिना किसी सपोर्ट के टीम से बाहर रहा’- कुलदीप यादव को लेकर पूर्व भारतीय चयनकर्ता
यहां देखें पूरे घटना का वो वीडियो-
https://twitter.com/mdNayabsk45/status/1687168684157194240?s=20
दूसरे टी-20 में वापसी करेगी टीम इंडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त को खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत ने गेंदबाजी तो शानदार की। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया, वहीं हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
लेकिन टीम बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप हो गई। दूसरे टी-20 मैच में गलतियों से शिक्षा लेकर टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी। देखना यह भी दिलचस्प होगा कि पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद क्या टीम में बदलाव किए जाएंगे या फिर नहीं?