'मैं ऐसा दोबारा करूंगा': वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद वायरल हुई तस्वीर पर बोले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं ऐसा दोबारा करूंगा’: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद वायरल हुई तस्वीर पर बोले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श

मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद आयोजित भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज को अपमानजनक बताया!

Mitchell Marsh. (Image Source: X)
Mitchell Marsh. (Image Source: X)

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट से मात देकर छटवीं बार प्रतिष्ठित खिताब जीता था। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

वर्ल्ड कप 2023 के इस महामुकाबले में  ट्रैविस हेड के शतक और मिचेल स्टार्क के तीन विकेट हॉल के बदौलत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत का ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचुर किया था। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को पछाड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी जीत का जमकर जश्न मनाया।

Mitchell Marsh को अपनी गलती का नहीं है कोई पछतावा

इसी जश्न के दौरान की मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई, जिसमें देखा जा सकता था कि स्टार ऑलरांडर ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर पोज दे रहे हैं। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को मिचेल की यह हरकत बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की जमकर आलोचना की। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अब इसी विवाद को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है।

यहां पढ़िए: SCG पिच की जमकर आलोचना कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान, जाने क्या है पूरा मामला

मार्श को अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं है, बल्कि वह ऐसा दोबारा करना चाहते हैं। मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने ऑस्ट्रेलिया में SEN रेडियो नेटवर्क पर बात करते हुए कहा, ‘सच बताऊं तो मैं ऐसा फिर से करना चाहूंगा। मुझे नहीं लगता कि इस तस्वीर में किसी भी चीज का अपमान नजर आ रहा है। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा और ना ही सोशल मीडिया पर ज्यादा चीजें देखी। लोगों ने मुझे इस बारे में बताया। सच में उसमें ऐसा कुछ भी गलत नहीं है।’

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज पर Mitchell Marsh ने कहा – ‘यह बहुत अपमानजनक था’

मिचेल मार्श ने आगे कहा, ‘मुझे काफी बुरा लगा कि कुछ खिलाड़ियों को भारत में ही रुकना पड़ा। हमें भी सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि हम लोग भी ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। भारत के खिलाफ खेली जा रही T20I सीरीज भी काफी बड़ी है।

लेकिन हम लोगों ने भो तो वर्ल्ड कप जीता है, तो हमारा भी हक बनता है कि सभी खिलाड़ी अपने परिवार वालों के साथ वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाए। मैं उम्मीद करता हूं कि आईसीसी टूर्नामेंट के बाद इस तरह की सीरीज फिर से देखने को ना मिले।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?