दिल्ली कैपिटल्स टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचल मार्श कोरोना संक्रमित पाए गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचल मार्श कोरोना संक्रमित पाए गए

दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2022 सीजन में मिचल मार्श को सिर्फ एक ही मुकाबला अभी तक खेलने का मौका मिला है।

Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में भी कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिसमें कुछ दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के मुख्य फीजियो पैट्रिक फरहार्ट के संक्रमित होने की खबरें सामने आई थी। वहीं अब टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं मिचल मार्श के साथ नजदीकि संपर्क रखने वाले 4 सदस्यों को भी पहचान लिया गया है। इससे पहले 18 अप्रैल की सुबह यह खबर सामने आई थी कि दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल एक विदेशी खिलाड़ी में कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने को मिले हैं, जिसके बाद उसका एंटीजन टेस्ट किए जाने के बाद वह पाजिटिव आया है अब RT-PCR टेस्ट के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए बयान में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली कैपिटल्स टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचल मार्श का कोरोना टेस्ट किए जाने के बाद वह संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी लगातार उनकी हालात पर नजर बनाए हुए है।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स टीम के बायो-बबल में सामिल सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों का कोरोना टेस्ट भी संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद कोई लक्षण ना दिखने पर उन्हें आइसोलेट करने के साथ उनकी स्थिति पर भी लगातार नजरे बनाए हुए हैं। इसके अलावा अन्य सभी सदस्य अपने कमरों होने के साथ उनका कोरोना टेस्ट लगातार अंतराल पर किया जा रहा है।

लगातार दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोरोना संबंधी हालात पर नजर रखी जा रही

IPL 2021 के सीजन को कोरोना संक्रमण के लगातार मामले मिलने के बाद बीच में ही रोकने का फैसला किया गया था। जिसके बाद सीजन के दूसरे फेज का आयोजन यूएई में कराए जाने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के असर को देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन भी यूएई में कराने का फैसला लिया गया था।

हालांकि इस बार IPL के सभी मैचों का आयोजन जहां BCCI ने देश में कराने का फैसला किया वहीं मैच के आयोजन के लिए कम से कम 12 खिलाड़ियों के पूरी तरह से फिट होने का भी नियम बनाया ताकि तय कार्यक्रम के अनुसार सीजन को आयोजित किया जा सके।

close whatsapp