वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान, 4 खिलाड़ी की हुई वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान, 4 खिलाड़ी की हुई वापसी

दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Australia Cricket Team. (Photo Source: Buddhika Weerasinghe/Getty Images)
Australia Cricket Team. (Photo Source: Buddhika Weerasinghe/Getty Images)

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, मिशेल स्टार्क, मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 अक्टूबर (बुधवार) से शुरू होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

इन स्टार खिलाड़ियों की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूती मिलेगी। ये सभी खिलाड़ी भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की T20I सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वार्नर को आराम दिया गया था, जबकि स्टार्क, स्टोइनिस और मार्श चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर थे।

भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को टिम डेविड के साथ टीम में शामिल किया गया है। इस बीच, बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को आराम दिया गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हमने टीम का चयन किया है- जॉर्ज बेली

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने क्रिकबज के हवाले से कहा कि, “हम विश्व कप नजदीक होने के साथ सतर्क रुख अपना रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण मैच अभ्यास होगी।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज समाप्त होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर्थ और कैनबरा में खेले जाने वाले तीन मैचों की T20I श्रृंखला में इंग्लैंड का सामना करेगी। मेजबान देश टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले 17 अक्टूबर को अभ्यास मैच भी खेलेगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), सीन एबॉट, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, और एडम जैम्पा

close whatsapp