क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने किया सालाना अवॉर्ड का ऐलान, मिचेल स्टार्क को मिला ये बड़ा सम्मान - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने किया सालाना अवॉर्ड का ऐलान, मिचेल स्टार्क को मिला ये बड़ा सम्मान

मिचेल स्टार्क और उनकी पत्नी विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली का सालाना क्रिकेट अवॉर्ड में रहा बोलबाला।

Mitchell Starc
Mitchell Starc. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 29 जनवरी साल 2021 को अपने सालाना क्रिकेट अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एश्ले गार्डनर को महिला क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने बेथ मूनी से 7 वोट ज्यादा हासिल कर यह सम्मान अपने नाम किया है। ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड जीतने वाली पहली मूल स्थानीय ऑस्ट्रलियाई मूल की खिलाड़ी हैं। उन्होंने 54 वोट हासिल किए वहीं बेथ मूनी को 47 वोट मिले।

वहीं, पुरुष क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श के बीच कांटे टक्कर थी। मिचेल स्टार्क ने  मिचेल मार्श से सिर्फ 1 वोट अधिक अर्जित कर एलन बॉर्डर मेडल अपने नाम किया।

मिचेल स्टार्क ने एलन बॉर्डर मेडल पहली बार जीता

बता दें, मिचेल स्टार्क ने एलन बॉर्डर मेडल (Allan Border Medal) पहली बार जीता है और वह यह मेडल जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के 5वें गेंदबाज भी हैं। बता दें, मिचेल स्टार्क के अलावा ग्लेन मैकग्रा, ब्रेट ली, मिचल जॉनसन और पैट कमिंस एलन बॉर्डर पदक जीतने वाले अन्य तेज गेंदबाज खिलाड़ी हैं।

मिचेल स्टार्क ने वोटिंग अवधि के दौरान क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 24.4 के औसत से कुल 43 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एलन बॉर्डर मेडल जीतने के लिए मिचेल स्टार्क को 107 वोट मिले वहीं उनकी पत्नी विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली को महिला क्रिकेट में बेस्ट वनडे प्लेयर का खिताब मिला। इसके अलावा, मिचेल स्टार्क को वनडे क्रिकेट ऑफ द इयर अवॉर्ड और ट्रेविस हेड को पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर से नवाजा गया है। मिचेल मार्श को बेस्ट टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर का तमगा दिया गया है।

 

ट्रेविस हेड को पुरुष क्रिकेट में साल का बेस्ट टेस्ट ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर उनके एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है। उन्होंने 59.5 के औसत से 357 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

close whatsapp