मिचेल स्टार्क ने IPL 2024 में शानदार वापसी का बताया राज, लेडी लक ने चमकाई उनकी किस्मत
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में वापसी में मदद करने का श्रेय अपनी वाइफ एलिसा हीली को दिया
अद्यतन - May 27, 2024 2:20 pm

रविवार, 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। केकेआर की इस जीत के नायक रहे मिचेल स्टार्क, जिन्हें उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस बीच मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc ) ने आईपीएल में वापसी में मदद करने का श्रेय अपनी वाइफ एलिसा हीली को दिया है। बता दें कि केकेआर ने उन्हें ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा था और उनसे टीम को काफी उम्मीदें थीं। वह इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।
वहीं स्टार्क अपने पहले 2 मैचों में बिना एक भी विकेट लिए 12.50 की इकोनॉमी रेट से 100 रन लुटाए। हालांकि, लीग चरण के अंतिम स्टेज में उन्होंने जोरदार वापसी की। इस दौरान स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली भी मैच के दौरान पति को चीयर करती नजर आईं।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के मैच में नजर आई थी। तब से स्टार्क ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि हीली की मौजूदगी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। मिचेल स्टार्क ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, “एलिसा के आने के बाद से सब कुछ बेहतर होता गया।”
Partnership goals! 💜 pic.twitter.com/t3EYICkKDL
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 27, 2024
आईपीएल में स्टार्क ने दिया बेस्ट प्रदर्शन
प्लेऑफ और फाइनल में मिचेल स्टार्क ने दिखाया कि क्यों उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माना जाता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में SRH के खिलाफ क्वालीफायर-1 में केकेआर की 8 विकेट से जीत के बाद स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्टार्क ने उस मैच में ट्रैविस हेड को बोल्ड किया था और चार ओवर में तीन विकेट चटकाए थे। वहीं फाइनल में उन्होंने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की है और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है।