IPL 2025 Auction: क्या होगी मिचेल स्टार्क की फाइनल बोली और किस टीम से खेलते हुए नजर आएंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज? AI ने की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 Auction: क्या होगी मिचेल स्टार्क की फाइनल बोली और किस टीम से खेलते हुए नजर आएंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज? AI ने की बड़ी भविष्यवाणी

AI के मुताबिक प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मिचेल स्टार्क को 11 से 13 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

Mitchell Starc (Photo Source: Getty Images)
Mitchell Starc (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 9 साल के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में वापसी की। मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 में 24.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। यही नहीं स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के Jeddah में आयोजित होगा। आईपीएल 2024 में अनुभवी खिलाड़ी का प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी अच्छा रहा था। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैच में 26.12 के औसत से 17 विकेट झटके थे।

टी20 क्रिकेट में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 142 मैच में 20.59 के औसत से 193 विकेट झटके हैं। स्टार्क के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि पावरप्ले में भी वो काफी घातक साबित हो सकते हैं और डेथ ओवर में भी उन्हें शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

AI ने मिचेल स्टार्क को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

AI के मुताबिक प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मिचेल स्टार्क को 11 से 13 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर सकती है। आरसीबी को अपने गेंदबाजी अटैक में एक खतरनाक तेज गेंदबाज की बेहद जरूरत है जो डेथ ओवर में भी घातक गेंदबाजी कर सके। आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले शानदार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया है।

अगर मिचेल स्टार्क आईपीएल 2025 में आरसीबी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं तो यह फ्रेंचाइजी के लिए भी बहुत ही खुशी की बात होगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एक बार भी अपने नाम नहीं किया है। हालांकि फ्रेंचाइजी आगामी सीजन को जरूर जीतना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?