AUS vs WI: मिचेल स्टार्क की जबरदस्त योर्कर को सही तरह ने नहीं खेल पाए शमर जोसेफ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा खिलाड़ी हुए रिटायर्ड हर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI: मिचेल स्टार्क की जबरदस्त योर्कर को सही तरह ने नहीं खेल पाए शमर जोसेफ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा खिलाड़ी हुए रिटायर्ड हर्ट

जैसे ही गेंद जोसेफ के पैर में लगी वो तुरंत मैदान पर गिर गए और उन्हें काफी दर्द में देखा गया।

AUS vs WI (Pic Source-Twitter)
AUS vs WI (Pic Source-Twitter)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अभी तक दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

बता दें, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ी शमर जोसेफ को एक जबरदस्त यॉर्कर फेंकी जो सीधा वेस्टइंडीज खिलाड़ी के पैर में लगी। जैसे ही गेंद जोसेफ के पैर में लगी वो तुरंत मैदान पर गिर गए और उन्हें काफी दर्द में देखा गया। यह सब हुआ वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 73वें ओवर में।

इस गेंद के बाद शमर जोसेफ अपनी बल्लेबाजी आगे जारी नहीं रख पाए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। जैसे ही युवा खिलाड़ी मैदान पर गिरे तुरंत फिजियो आए और वो उनके साथ मैदान के बाहर चले गए।

यह रही वीडियो:

ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला जीतने के लिए 216 रनों की जरूरत है

बता दें, ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 216 रनों की जरूरत है। इस मैच में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 311 रन पर ऑलआउट हो गया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 289 रन पर 9 विकेट पर घोषित किया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन ही बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 216 रनों की जरूरत है और उन्होंने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी पारी में Kirk McKenzie ने 41 रन बनाए थे जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 33 रनों का योगदान दिया था। Alick Athanaze ने 35 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया था। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को भी अपने नाम कर लेता है तो दो मैच की टेस्ट सीरीज को वो 2-0 से अपने नाम कर लेगा।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?