गाबा टेस्ट में ट्रेविस हेड ने किया करिश्माई रन आउट, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

गाबा टेस्ट में ट्रेविस हेड ने किया करिश्माई रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले की केवम हॉज क्रीज में वापस लौटते गिल्लियां उड़ चुकी थीं।

AUS vs WI (Image Credit- Twitter X)
AUS vs WI (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां मेजबान टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। खेल के तीसरे दिन ट्रेविस हेड ने कैरेबियन बल्लेबाज केवम हॉज को जोरदार अंदाज में रन आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

दरअसल, पारी के 50वें ओवर में नाथन लियोन गेंदबाजी कर रहे थे, ओवर की छठी गेंद को केवम हॉज ने लेग साइड पर खेलने का प्रयास किया, लेकिन वहां तैनात ट्रेविस हेड ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए गेंद को लपका और सीधे स्टंप पर थ्रो किया। इससे पहले की हॉज क्रीज में वापस लौटते गिल्लियां उड़ चुकी थीं।

अंत में थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। केवम हॉज 74 गेंदों में 29 रन बनाकर वापस लौटे, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। इस वक्त मेहमान टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है।

यहां देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर अग्रसर

बता दें कि वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपनी पहली पारी 289/9 पर घोषित कर दी। इसके बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी केवल 193 रनों पर ही सिमट गई।

टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। किर्क मैकेंजी सर्वाधिक 41 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा एलिक अथानाज़े ने 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया के सामने अब जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य है। खबर लिखे जाने तक उसने बिना कोई विकेट खोए 24 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी भी 192 रनों की दरकार है।

इससे पहले कंगारू टीम ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से मात दी थी। एडिलेड टेस्ट में भी कैरेबियन टीम ने कुछ खास बल्लेबाजी नहीं की थी, जहां पहली पारी में उसने 188 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी महज 120 रनों पर सिमट गई थी।

close whatsapp