भारतीय सेना ने कश्मीर में युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच प्रदान कर जीता मिताली राज का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय सेना ने कश्मीर में युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच प्रदान कर जीता मिताली राज का दिल

कश्मीर महिला क्रिकेट लीग 2023 के चैंपियन बडगाम स्ट्राइकर्स रहे।

Mithali Raj with Lt Governor Shri Manoj Sinha. (Image Source: DIPR)
Mithali Raj with Lt Governor Shri Manoj Sinha. (Image Source: DIPR)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान Mithali Raj ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर महिला क्रिकेट लीग 2023 के  फाइनल की शोभा बढ़ाई। आपको बता दें, कश्मीर महिला क्रिकेट लीग का आयोजन भारतीय सेना द्वारा किया गया था।

चिनार कोर के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में कश्मीर डिवीजन के विभिन्न कोनों से 12 महिला क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 27 अगस्त को श्रीनगर में खेले गए कश्मीर महिला क्रिकेट लीग 2023 के फाइनल मैच की शोभा बढ़ाई, जहां अनंतनाग रेबल्स और बडगाम स्ट्राइकर्स के बीच चैंपियनशिप खिताब के लिए जंग हुई। कश्मीर महिला क्रिकेट लीग 2023 के चैंपियन बडगाम स्ट्राइकर्स रहे।

Mithali Raj ने कश्मीर महिला क्रिकेट लीग की शोभा बढ़ाई

इस बीच, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह मंच देने के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। वहीं उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने विजेताओं की तारीफ करते हुए उन्हें ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जीओसी 15 कोर, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन, खेल जगत की जानीमानी हस्तियों, पुलिस और सेना के अधिकारी मौजूद थे।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

मिताली राज ने ANI के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन कदम है। मैं इन सभी युवा लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कश्मीर महिला क्रिकेट लीग जैसा शानदार मंच देने के लिए हमारी सेना की बहुत आभारी हूं और मैं इस कदम के लिए उनकी सराहना करना चाहूंगी। आज दोनों टीमों ने जिस तरह से खेला, मैं उसे देखकर बहुत प्रभावित हुई।”

मनोज सिन्हा ने युवाओं की मदद का वादा किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कश्मीर महिला क्रिकेट लीग महिलाओं की ताकत और चुनौतियों पर विजय पाने और विजयी होने के दृढ़ संकल्प के प्रतीक को दर्शाती है। उन्होंने कश्मीर में युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे और मार्गदर्शन देने का भी वादा किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?