ENG vs PAK: जोस बटलर की अनुपस्थिति में मोईन अली संभालेंगे इंग्लैंड टीम की कमान
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस समय चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।
अद्यतन - मई 25, 2024 3:47 अपराह्न

इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK) के बीच इस समय चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच 22 मई को लीड्स में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से ये मैच नहीं हुआ। लेकिन अब दोनों टीमों के बीच 25 मई, शनिवार को दूसरा टी20 मैच एजबस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।
हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस सीरीज में अगर रेगुलर कप्तान जोस बटलर कप्तानी नहीं करते हैं, तो उनकी अनुपस्थिति ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) टीम की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। तो वहीं अब उन्होंने इंग्लिश टीम में अपनी इस भूमिका को संभालने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मोईन अली ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कमान संभालने को लेकर मोईन अली ने डेली मेल के हवाले से कहा- जब मैं टीम का उपकप्तान था, तो उस समय जोस बटलर नहीं खेले थे। उस समय मैंने टीम की उपकप्तानी करते हुए मैच खेले थे। मैं अपनी इस भूमिका से काफी संतुष्ट हूं। अगर मैं टीम का कप्तान बनता हूं तो ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा। उससे इसका कुछ लेना-देना नहीं है। हम सभी एक ही पेज पर हैं।
मोईन ने आगे कहा- अगर मैं अच्छा खेल रहा हूं तो मैं खेलना जारी रखना चाहता हूं। अगर मैं वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाता हूं, तो मैं अपने करियर को लेकर फैसला कर सकता हूं। फिलहाल इसको लेकर कोई भी तय समय नहीं है। लेकिन अगर मैं अच्छा खेल रहा हूं और मेरा शरीर मेरा साथ देता है, तो जब तक संभव है, तब तक मैं खेलना जारी रख सकता हूं।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम:
फिल साल्ट, विल जैक, जाॅनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जाॅर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, रीस टाॅप्ली, मार्क वुड, बेन डकेट, लियम लिविंगस्टोन, टाॅम हार्टले।