क्या मोईन अली टेस्ट क्रिकेट में करने जा रहे हैं वापसी? पढ़िए पूरी खबर
इंग्लैंड ने पिछले 17 साल से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।
अद्यतन - जून 12, 2022 11:36 पूर्वाह्न

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि जब भी नए मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम चाहेंगे कि वह टेस्ट टीम का हिस्सा बनें, वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से बाहर आ जाएंगे। आपको बता दें, मोईन अली ने पिछले साल सितंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
हाल ही में, अनुभवी ऑलराउंडर, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 64 मैचों में 2,914 रन और 195 विकेट लिए, ने खुलासा किया था कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने उसने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी को लेकर बात की थी, और अब उन्होंने इस प्रारूप में वापसी का मन बना लिया है।
मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी का मन बना लिया है
मोईन अली ने खुलासा किया है कि अगर इंग्लैंड उन्हें इस साल के अंत में पाकिस्तान दौरे पर चलने के लिए कहता है, तो वह टेस्ट क्रिकेट से अपना संन्यास समाप्त कर देंगे। वह पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं, और उनका एशियाई देश से गहरा नाता है, इसलिए वह पाकिस्तान दौरे के साथ टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे, अगर ब्रेंडन मैकुलम को नवंबर-दिसंबर में होने वाले दौरे के लिए उनकी आवश्यकता हुई। बता दें, इंग्लैंड ने पिछले 17 सालों से पाकिस्तानी में नहीं खेला है।
मोईन अली ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा: “जब या अगर मैकुलम को मेरी जरूरत पड़ी, तो मैं पाकिस्तान में खेलूंगा। मैंने कुछ साल पहले पाकिस्तान सुपर लीग में खेला है, लेकिन पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना एक अलग बात है। इंग्लैंड की टीम के साथ पाकिस्तान का दौरा करना अद्भुत होगा, क्योंकि मेरी जड़े वहां से जुड़ी है। मुझे पता है पाकिस्तान में आपको कितना सपोर्ट और प्यार मिल सकता है, वहां की जनता क्रिकेट के लिए पागल हैं। वहां क्रिकेट के लिए प्यार देखना बहुत आकर्षक है।”
आपको बता दें, मोईन और मैकुलम ने आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए एक-साथ खेल चुके हैं, और अनुभवी ऑलराउंडर ने कहा बाज और बेन स्टोक्स की डरावनी जोड़ी के नेतृत्व में वह जरूर खेलना चाहेंगे।
उन्होंने अंत में कहा: “मैकुलम को ना कहना बहुत मुश्किल होता है, और जब उन्होंने मुझसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूछा तो, मैं उन्हें मना नहीं कर पाया। वह किसी भी चीज के लिए किसी को भी बड़ी आसानी से मना सकता है, उसे अपनी बात मनवाना बहुत अच्छे से आता है। सच कहूं तो मैं उनके और स्टोक्सी के नेतृत्व में खेलना चाहूंगा। वे बहुत आक्रामक हैं, और मुझे लगता है कि मैं उनके उनकी क्रिकेट शैली के अनुरूप हूं।”