मोहम्मद हफीज के BCCI को लेकर दिए लाडला बयान पर सोशल मीडिया पर फैंस की देखने को मिली कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद हफीज के BCCI को लेकर दिए लाडला बयान पर सोशल मीडिया पर फैंस की देखने को मिली कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया

हफीज के अनुसार जो भी अधिक कमाई देगा वह हमेशा लाडला बना रहेगा।

Mohammad Hafeez. (Photo Source: Mohammad Hafeez/ Twitter)
Mohammad Hafeez. (Photo Source: Mohammad Hafeez/ Twitter)

पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लेकर दिए अपने एक ताजा बयान के जरिए खुद को मुश्किल में डाल लिया है। जिसमें हफीज ने BCCI को लाडला बताया है और इसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस के बीच में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। हफीज ने एक निजी न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि भारत इस समय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला देश है और इसी कारण उसे अधिक तवज्जो भी दी जाती है।

मोहम्मद हफीज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं इस बारे में अधिक नहीं जानता है, लेकिन मैं अपनी सोसाइटी को बेहतर तरीके से समझता हूं कि जो भी कमाता है उसे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। वह हमेशा सभी का लाडला होता है।

वहीं हफीज ने आगे कहा कि, भारत में क्रिकेट से काफी पैसा कमाया जाता है, जिसके चलते विश्व भर में वह कहीं भी द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए जाते हैं उनको स्पॉन्सरशिप मिल जाती है, यह एक जैकपॉट की तरह और आज के समय में इसे हासिल करना आसान काम नहीं है।

इससे पहले हफीज ने रोहित शर्मा को लेकर भी दिया था एक अजीबोगरीब बयान

ऐसा नहीं है कि मोहम्मद हफीज ने भारतीय क्रिकेट को लेकर पहली बारी कोई विवादास्पद बयान दिया है। बल्कि इससे पहले वह मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी दिए गए अपने एक अजीबोगरीब बयान को लेकर आलोचना का शिकार बन चुके हैं। जिसमें हफीज ने एशिया कप में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा था कि वह काफी दुविधा में दिखाई दे रहे हैं।

हफीज ने अपने उस बयान में कहा था कि, आप देखिए रोहित शर्मा मैच जीतने के बाद भी अधिक कुछ प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहे हैं। मैं रोहित शर्मा की शारीरिक भाषा पर बात करना चाहता हूं। जिसमें जब वह टॉस के समय आए थे तो काफी दुविधा में दिख रहे थे। मैने इससे पहले रोहित शर्मा को कभी ऐसा नहीं देखा है। मुझे लगता है कि कप्तानी का दबाव रोहित शर्मा पर साफतौर पर दिख रहा है, जिसमें उन्हें कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां पर देखिए मोहम्मद हफीज को अपने बयान के चलते सोशल मीडिया पर कैसे ट्रोल किया जा रहा है

https://twitter.com/ErenKru139/status/1565703939387183105

https://twitter.com/Lil_Boies45/status/1565688163481550848

https://twitter.com/AbhishekShamra1/status/1565687009548840963

close whatsapp