मोहम्मद कैफ ने जैसे ही विकेट लिया, उनका वीडियो वायरल हो गया!
स्पेशल मैच में मोहम्मद कैफ का दिखा अलग रूप।
अद्यतन - Sep 17, 2022 11:12 am

जब भी आप मोहम्मद कैफ नाम सुनते हैं, तो आपके दिमाग में उनकी शानदार फील्डिंग आती होगी। लेकिन अगर आपको मोहम्मद कैफ की शानदार गेंदबाजी दिखाई जाए, तो एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, इस खिलाड़ी के फील्डिंग या बल्लेबाजी का नहीं, विकेट लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर मैदान पर उतरे मोहम्मद कैफ
Legends League Cricket के स्पेशल मैच में India Maharajas और World Giants की टीमें आमने-सामने थे, इस दौरान India Maharajas टीम में कैफ, हरभजन सिंह, सहवाग जैसे पुराने खिलाड़ी खेल रहे थे और ये खिलाड़ी टीम इंडिया से एक साथ खेल चुके हैं।
मोहम्मद कैफ की गेंदबाजी नहीं देखी क्या आपने?
*Legends League Cricket के स्पेशल मैच में मोहम्मद कैफ का दिखा अलग रूप।
*India Maharajas से खेलते हुए कैफ ने गेंदबाजी में अजमाया हाथ।
*अपनी गेंदबाजी के दौरान कैफ ने World Giants के बल्लेबाज को किया आउट।
*कैफ की गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए मोहम्मद कैफ का वीडियो
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1570798258905321472
किस के खाते में आई जीत?
Legends League Cricket का ये स्पेशल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था, जिसे देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहीं इस खास मैच में World Giants ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कमाल का खेलते दिखाते हुए 170 रन बनाए और दिग्गज खिलाड़ियों ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया। इसके बाद India Maharajas के बल्लेबाजों ने 171 रनों के टारगेट को काफी आसानी से अपने नाम कर लिया और धमाकेदार जीत अपने नाम की।