IND vs NZ: 'सरफराज के पास जिम बॉडी नहीं है लेकिन...', मोहम्मद कैफ भी हुए युवा बल्लेबाज के फैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: ‘सरफराज के पास जिम बॉडी नहीं है लेकिन…’, मोहम्मद कैफ भी हुए युवा बल्लेबाज के फैन

सरफराज खान की बात की जाए तो उन्होंने 18 चौके और तीन छक्कों की मदद से 150 रनों की पारी खेली।

Sarfaraz Khan (Photo Source: Getty Images)
Sarfaraz Khan (Photo Source: Getty Images)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन टीम इंडिया की ओर से सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नजार पेश किया और  अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 18 चौके और तीन छक्कों की मदद से 150 रनों की पारी खेली।

सरफराज खान के इस बेहतरीन शतक की वजह से टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली है। बता दें कि, भारत अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा था और सिर्फ 46 रन पर ऑल आउट हो गया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 402 रन बनाए।

वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने सरफराज खान के बहुमूल्य शतक की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार कमबैक किया है। इस बीच पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी सरफराज खान के मेडन टेस्ट शतक की जमकर प्रशंसा की है।

उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘मैंने हमेशा कहा है कि सरफराज को फिटनेस के कारण बाहर नहीं रखा जाना चाहिए। उनके पास जिम बॉडी नहीं है, लेकिन वह घंटों तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो सभी को स्वीकार करता है।’

यह रहा मोहम्मद कैफ का ट्वीट:

सरफराज खान का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही बेहतरीन रहा है और उन्होंने मुंबई की ओर से लगातार रन बनाए हैं। इस कारण से उन्हें भारतीय चयनकर्ता भी नजरअंदाज नहीं कर सके और राष्ट्रीय टीम में मौका मिला। जिसका सरफराज पूरा फायदा उठा रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, दूसरी पारी में उनके बहुमूल्य शतक की वजह से मेजबान ने मैच में पकड़ बना ली है। अब टीम इंडिया का यही लक्ष्य होगा कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा टारगेट बनाए।

टीम की ओर से दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने 70 रनों की पारी खेली।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?