नवंबर 27- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - नवम्बर 27, 2023 4:10 अपराह्न

1. टीम इंडिया के नए RockStar बनते जा रहे हैं रिंकू सिंह, टी20 के कहलाने लग जाएंगे किंग
जब से रिंकू सिंह ने टीम इंडिया में एंट्री ली है, तब से ये युवा बल्लेबाज एक के बाद एक दमदार पारियां खेल रहा है। अपनी डेब्यू सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ रिंकू मैन ऑफ द मैच बने थे, उसके बाद एशियन गेम्स में इस खिलाड़ी ने कमाल किया था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रिंकू का बल्ला ऐसा चल रहा है कि, हर कोई उनका मुरीद हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. अगर भारत Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाता है तो PCB कर सकता है ICC से मुआवजे की मांग- रिपोर्ट्स
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में होने वाले मल्टीनेशनल टूर्नामेंट चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए पाकिस्तान आने से मना करता है, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आईसीसी से मुआवजे की मांग कर सकता है। गौरतलब है कि इस बार यह आगामी मार्की टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना उतना ही मजेदार है जितना…: इशान किशन ने दूसरे टी-20 के बाद दिया हैरान कर देने वाला बयान
26 नवंबर को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया और पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। अभी तक इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की है। भारत की ओर से युवा खिलाड़ी इशान किशन ने भी अभी तक दोनों ही मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. IND vs AUS: टी-20 सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच का बड़ा बयान आया सामने
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच कल 26 नवंबर को दोनों टीमों के बीच तिरुवनंतपुरम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 236 रनों का बड़ा टारगेट ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा। तो वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम किसी तरह 191 रनों तक ही पहुंच पाई। तो वहीं इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टैंड इन हेड कोच आंद्रे बोरोवेक (Andre Borovec) का बड़ा बयान सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. “अभी मेरे पास कुछ भी नहीं है”- RCB से रिलीज किए जाने के बाद हर्षल पटेल हुए इमोशनल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मिनी-ऑक्शन से पहले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को टीम से रिलीज कर दिया है। यह घोषणा रविवार, 26 नवंबर को की गई। हर्षल फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए 11 खिलाड़ियों में से एक थे। आरसीबी के साथ उनका दूसरा कार्यकाल 2021 में शुरू हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)
6. 26 साल के इस प्लेयर के फैन हैं तिलक वर्मा, बताया क्यों उनकी तरह बनना चाहते हैं
भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का मानना है कि वह रिंकू सिंह से मैच फिनिशिंग की कला सीख रहे हैं। प्रतिभा के धनी तिलक वर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। वर्मा ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए और 15वें ओवर में छक्का मारने की कोशिश में स्पिनर तनवीर संघा की गेंद पर आउट हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)
7. हार्दिक के गुजरात टीम छोड़ते ही, गिल की तो लॉटरी लग गई
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सबके सामने रखी। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा और इससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताना था। इसी के साथ आज यानी 27 नवंबर को एक बड़ी खबर सामने आई है। युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. लो भाई हो गया IPL का सबसे बड़ा ऐलान, Mumbai Indians ने किया हार्दिक पांड्या को अपने नाम
कल से इंटरनेट पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम Trend कर रहा है, दूसरी ओर उनकी IPL टीम को लेकर फैन्स के पास कुछ साफ तस्वीर नहीं थी। लेकिन अब पूरी कहानी सभी के सामने आ गई है और मुंबई के साथ-साथ गुजरात टीम ने अपने-अपने सोशल मीडिया के जरिए हार्दिक को लेकर पोस्ट शेयर किया है।(पढ़ें पूरी खबर)
9. IPL 2024: RCB से जुड़ने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं Cameron Green, सामने आई वीडियो
आईपीएल 2024 का ऑक्शन अगले महीने 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। तो वहीं इस ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने 26 नवंबर तक अपने द्वारा रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। तो वहीं इस कड़ी में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस से ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को ट्रेड किया है, जिसके लिए उन्होंने 17.5 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि चुकाई है। दूसरी ओर, आरसीबी से जुड़ने के बाद कैमरन ग्रीन का बड़ा रिएक्शन फैंस के सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
10. Babar Azam का ठनका दिमाग, कर दिया मोहम्मद रिजवान पर बल्ले से हमला! देखें वायरल वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बाबर को रिजवान के पीछे बल्ला लेकर भागते हुए आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही बता दें कि यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)