हार्दिक के गुजरात टीम छोड़ते ही, गिल की तो लॉटरी लग गई - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक के गुजरात टीम छोड़ते ही, गिल की तो लॉटरी लग गई

युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

Hardik Pandya And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सबके सामने रखी। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा और इससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताना था।

इसी के साथ आज यानी 27 नवंबर को एक बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस ने आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। इस बात की घोषणा गुजरात फ्रेंचाइजी ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

बता दें, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 26 नवंबर को अपनी टीम में ट्रेड कर लिया है। हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी 2022 और 2023 सीजन में की थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2022 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं 2023 सीजन में भी इस टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने दोनों ही सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि अब आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि शुभमन गिल आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

गुजरात टाइटंस ने एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘Captain Gill’। गुजरात टाइटंस के सभी फैंस इस बात से काफी खुश होंगे कि आगामी सीजन में अब युवा बल्लेबाज टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएगा। शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 350 से ज्यादा रन पूरे टूर्नामेंट में बनाए थे।

हालांकि अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। देखना यह होगा कि गिल इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को आगामी सीजन में कैसे निभाते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?