मोहम्मद कैफ ने चुनी अपनी ऑल-टाइम आईपीएल XI, महेंद्र सिंह धोनी को बनाया कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद कैफ ने चुनी अपनी ऑल-टाइम आईपीएल XI, महेंद्र सिंह धोनी को बनाया कप्तान

कैफ ने अपनी इस टीम में क्रिस गेल और रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज चुना है, वहीं विराट कोहली को उन्होंने नंबर-3 पर रखा है।

Mohammad Kaif and MS Dhoni
Mohammad Kaif and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी ऑल-टाइम इंडियन प्रीमियर लीग XI टीम चुनी है। इस टीम में कैफ ने 6 विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। ओपनर के तौर पर वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को अपनी टीम में जगह दी है। वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

अपनी टीम के बारे में कैफ ने बयान दिया कि, गेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी अपने खेल पर मैच का रुख मोड़ सकते हैं। उनका आईपीएल प्रदर्शन भी काफी ताबड़तोड़ रहा है। वहीं रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल जिताया है। विराट कोहली का बल्ला इस साल नहीं चला है लेकिन उनका आईपीएल प्रदर्शन हमेशा से काफी देखने योग्य रहा है।

मिडिल ऑर्डर की बात करें तो, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी को मैंने अपनी टीम में शामिल किया है। यह तीनों ही काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाज है और किसी भी टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत में टी-20 की नींव रखी है: मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने स्पोर्ट्सकीड़ा की एक वीडियो में कहा कि, गेल बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी हैं। जिस दिन उनका बल्ला चला है उस दिन उन्होंने अपनी टीम को बड़े अंतर से जीत दिलाई है। वहीं रोहित शर्मा भी काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने मुंबई इंडियन स्कोर 5 बार आईपीएल जिताया है। वह छोटे फॉर्मेट के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। विराट कोहली इस समय फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन एक बार जब वह फॉर्म में वापस आ जाएंगे तो उनसे भयंकर बल्लेबाज इस फॉर्मेट में कोई नहीं है। उन्होंने आईपीएल में खाफी सारे रन बनाए हैं।

एम एस धोनी ने भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जिताकर टी-20 की नींव रखी है। 2 वर्ल्ड कप के साथ उनके नाम 4 आईपीएल ट्रॉफी भी है। ऑलराउंडर के नाम पर उन्होंने आंद्रे रसल को अपनी टीम में रखा है। स्पिनर में राशिद खान और सुनील नारायण टीम का हिस्सा हैं। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा तेज गेंदबाजों में इस लिस्ट में शामिल हैं।

मोहम्मद कैफ की आईपीएल XI कुछ इस प्रकार है:

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एम एस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, आंद्रे रसल, राशिद खान, सुनील नारायण, जसप्रीत बुमराह, लासिथ मलिंगा

close whatsapp