शमी-राणा की जोड़ी ने पहले दो ओवर में दिए बांग्लादेश को दो झटके, भारत की CT2025 में धमाकेदार शुरुआत
इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - Feb 20, 2025 3:35 pm

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ है और टीम ने शुरुआती दो ओवर में दो विकेट खो दिए हैं।
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार को आउट किया। सौम्य इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शमी अच्छी इनस्विंग गेंद पर सौम्य सरकार ने बड़ा शॉट खेलने चाहा. लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल दस्तानों में समा गई।
पहले ओवर में झटका लगने के बाद दूसरे ओवर में हर्षित राणा ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो को आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखाई। नजमुल हसन शांतो भी इस मैच में अपना खाता नहीं खोल पाए।
हर्षित राणा की गेंद पर बांग्लादेश टीम के कप्तान ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह सीधे विराट कोहली के हाथों में गई, जिन्होंने कैच को बेहतरीन तरीके से पकड़ा। इस तरह बांग्लादेश को शुरुआती दो ओवर में ही दो बड़े झटके लग चुके हैं।
Mohammed Shami strike in his over
– Harshit Rana strike in his first over
– great start by India in Champions trophy vs Bangladesh..!!
– Good decision by Rohit Sharma and Gautam Gambhir playing ahead of Arshdeep Singh
— ANSH • (@Anshy9451) February 20, 2025
भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेगा बांग्लादेश
भले ही बांग्लादेश ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट शुरुआत में ही खो दिए हैं, लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं।
अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम से इस मैच में तमाम बांग्लादेशी फैंस बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। यही नहीं टीम के पास और भी कई इन्फॉर्म खिलाड़ी है। हालांकि, उन्हें अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह की कमी काफी खलने वाली है, जो चोटिल होने की वजह से इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं।