ऑस्ट्रेलिया में मोबाइल और फोटोशूट में ध्यान है मोहम्मद शमी का तो!
मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर हर दिन रहते हैं काफी ज्यादा एक्टिव।
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2022 12:03 अपराह्न

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखा दिया था। साथ ही साबित कर दिया था कि वो बुमराह की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दूसरी ओर शमी ऑस्ट्रेलिया में भी अपने मोबाइल पर चिपके हुए हैं और तरह-तरह की फोटो लेने में लगे हुए हैं।
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो बवाल काट दिया था
जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में मोहम्मद शमी ने सिर्फ 1 ओवर डाला था, उस एक ओवर में इस रफ्तार के सौदागर ने 3 विकेट अपने नाम कर किए थे और सभी को बता दिया था कि वो वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
मोहम्मद शमी तो ऑस्ट्रेलिया में खाली समय का पूरा उपयोग कर रहे हैं
*मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर हर दिन रहते हैं काफी ज्यादा एक्टिव।
*इस कड़ी में तेज गेंदबाज ने कुछ तस्वीरें की हैं अपनी फैन्स के साथ शेयर।
*खाली समय के दौरान तेज गेंदबाज ने ली हैं ये कुछ नई तस्वीरें।
*साथ ही इस पोस्ट पर फैन्स ने किए हैं काफी सारे कमेंट्स।
ऑस्ट्रेलिया में मोहम्मद शमी का फोटोशूट होता हुआ
पाकिस्तान से मैच के लिए मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया
क्यों क्रिकेट से दूर हो गया था ये तेज गेंदबाज?
शमी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन सीरीज से ठीक पहले ये तेज गेंदबाज कोरोना की चपेट में आ गया था और दोनों सीरीज से बाहर हो गया था।