अब अफगानिस्तान और इंग्लैंड का 'सिस्टम हैंग' करने की तैयारी कर रहे हैं मोहम्मद सिराज - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब अफगानिस्तान और इंग्लैंड का ‘सिस्टम हैंग’ करने की तैयारी कर रहे हैं मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर की है शेयर।

Siraj And Avesh (Image Credit- Instagram)
Siraj And Avesh (Image Credit- Instagram)

साल 2024 का मोहम्मद सिराज ने धमाकेदार आगाज किया है, जहां लाल गेंद से ये खिलाड़ी अफ्रीका में टीम के लिए जीत कहानी लिखकर लौटा है। ऐसे में सिराज का जोश पूरी तरह हाई है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। साथ ही आगे आने वाली सीरीज को लेकर भी रफ्तार का सौदागर उत्साहित है।

6-6 विकेट लेने की आदत हो गई है मोहम्मद सिराज को

जी हां, प्रारूप कोई भी हो मोहम्मद सिराज विकेट निकालना जानते हैं, साल 2023 में उन्होंने एशिया कप के फाइनल में लंका के खिलाफ 6 विकेट लिए थे। तो साल 2024 का आगाज भी उनका कुछ ऐसा ही रहा, जहां केप टाउन में उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 6 बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। जिसके बाद उन्हें इस टेस्ट मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

मोहम्मद सिराज अब सोशल मीडिया के जरिए बल्लेबाजों को डरा रहे हैं

*मोहम्मद सिराज ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर की है शेयर।
*GYM में ली गई तस्वीर में सिराज के साथ नजर आ रहे हैं आवेश खान।
*साथ ही गेंदबाज ने तस्वीर पर आगे आने वाली सीरीज को लेकर लिखा संदेश।
*सिराज ने लिखा-अफ्रीका सीरीज खत्म हुई, अब अफगान और इंग्लैंड सीरीज की बारी है।

इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर शेयर की है मोहम्मद सिराज ने

Siraj And Avesh (Image Credit- Instagram)
Siraj And Avesh (Image Credit- Instagram)

टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद गेंदबाज का सोशल मीडिया पोस्ट

काफी मुश्किलों का सामना किया था इस खिलाड़ी ने

सिराज के लिए टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था, जहां इस तेज गेंदबाज के पिता ऑटो चलाते थे और जब टीम इंडिया के साथ सिराज ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे तब उनके पिता का दिहांत हो गया था। जिसके बाद सिराज काफी इमोशनल हो गए थे, साथ ही वो हर इंटरव्यू में अपने पिता के बारे में बात करते हैं और विराट कोहली को अपना बड़ा भाई मानते हैं। विराट ने अपनी कप्तानी में इस गेंदबाज को काफी मौके दिए हैं, जिसकी बदौलत आज सिराज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?